6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वयंसेवकों को बताया क्षत्रिय युवक संघ की शाखा का महत्व

-क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघ प्रमुख नारायणसिंह रेड़ा की जयंती पर हुए विविध आयोजन
2 min read
Google source verification
Birth anniversary of Kshtriya Yuvak sangh second union chief

स्वयंसेवकों को बताया क्षत्रिय युवक संघ की शाखा का महत्व

जैसलमेर. क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघ प्रमुख नारायणसिंह रेड़ा की जयंती संभाग एवं प्रांत स्तर पर मनाई गई, जिसमे स्थानीय स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस दौरान रामगढ़, मोहनगढ़ प्रांत में जयंती कार्यक्रम रामगढ़ स्थित राजपूत छात्रावास में आयोजित हुआ। प्रांत प्रमुख पदम्सिंह ने स्थानीय स्वयंसेवकों के समक्ष नारायणसिंह का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रांत का शाखा प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमे विभिन्न शाखाओं से आए स्वयंसेवकों को शाखा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में गोपालसिंह रणधा, सह प्रांत प्रमुख जितेंद्रसिंह पारेवर, तारेंद्र सिंह झिंझनियाली, हकमसिंह देवड़ा, हिंदूसिंह म्याजलार उपस्थित रहे। इसी तरह जैसलमेर शहर प्रांत में जयंती का कार्यक्रम संघ कार्यलय तनाश्रम में प्रांत प्रमुख नरेंद्र सिंह तेजमालता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की पुष्पांजली के साथ प्रारम्भ हुआ। संभाग प्रमुख गोपालसिंह रणधा ने तनाश्रम संघ कार्यालय में स्वंयसेवकों को रेड़ा के व्यक्तित्व के बारे में अवगत कराय। इसी प्रकार बेरसियाला में नारायण सिंह रेड़ा की जयंती कार्यक्रम प्रांत प्रमुख हरीसिंह व वरिष्ठ स्वयंसेवक बाबूसिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें बैरसियाला में लगने वाली संघ की चार शाखाओं के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या मेंं लोग मौजूद थे। इसी प्रकार मुलांना में चन्दनसिंह मूलाना की उपस्थिति में शाखा स्तर पर जयंती काय्र्रम आयोजित हुआ, जिसमे शाखाओं के स्वयंसेवक उपस्थित हुए। इसी तरह चांधन प्रांत का कार्यक्रम देवीकोट स्थित रूपादे मल्लीनाथ छात्रावास में चांधन प्रांत प्रमुख तारेंद्र सिंह झिंझनियाली की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रावास के छात्रों एवं समाज के लोगों की उपस्थिति रही। हिंदूसिंह म्याजलार ने विचार व्यक्त किए। संभाग प्रमुख गोपाल सिंह रणधा ने रेड़ा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। रूपादे संस्था के व्यवस्थापक उगम सिंह लूना ने निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करने की सीख दी। इस दौरान स्वयंसेवक ज्ञानसिंह तेजमालता, उगमसिंह, हिन्दूसिंह, अमरसिंह आदि उपस्थित थे। द्वितीय संघ प्रमुख नारायणसिंह रेड़ा की जयंती संभाग एवं प्रांत स्तर पर मनाई गई, जिसमे स्थानीय स्वयंसेवक उपस्थित थे।