5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोरों पर 31 दिसम्बर की रात को मचेगा धमाल,जश्न मनाना आसान नहीं! जानिए पूरी खबर

-होटलों और सम के रिसोट्र्स में किए जा रहे खास इंतजाम-जैसलमेर में बढ़ रहा पर्यटकों का हुजूम तो तिगुने हुए दाम
2 min read
Google source verification
jaisalmer

धोरों पर 31 दिसम्बर की रात को मचेगा धमाल,जश्न मनाना आसान नहीं! जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. आगामी 31 दिसम्बर को नए साल 2019 का स्वागत करने के लिए जैसलमेर में देश और दुनिया भर से उमडऩे वाले हजारों पर्यटकों और स्थानीय बाशिंदों को जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी होगी। शहर की होटलों और सम के रिसोट्र्स में इस अवसर पर मनाए जाने वाले जश्न के दाम हजारों में होंगे। आम दिनों की अपेक्षा कमरों के किराए से लेकर अन्य कार्यक्रमों में शिरकत के लिए तीन गुना तक भाव अदा करने होंगे। वैसे स्तरीय होटलों तथा रिसोट्र्स में 31 दिसम्बर को लेकर लगभग अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। उनके अलावा छोटी और मझोले आकार की होटलों में भी ठहरना तथा धमाल मचाना, बहुत महंगा होने वाला है।
इंतजाम बेहतरीन तो भाव भी ज्यादा
साल को विदाई देने और नए वर्ष का स्वागत करने के मौके पर 31 तारीख की रात शहर की सभी नामचीन होटलों में युगल के लिए 15 से 30 हजार रुपए तक के पैकेज बनाए गए हैं। जिसके अंतर्गत उन्हें ठहरने और खाने-पीने की सारी सुविधाएं मिलेंगी। होटलों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। उस रात यहां भारतीय व्यंजनों के अलावा इटालियन, कांटिनेंटल, चाइनीज और अन्य देशों का लजीज खाना परोसा जाएगा। इसके साथ ही मेहमानों को लोक गीत-संगीत, पॉप, अरेबियन, डीजे डांस का लुत्फ भी दिलाया जाएगा।
एकल आदमी को ‘नो एंट्री’
जैसलमेर ही नहीं सम सेंड ड्यून्स पर आए स्तरीय होटलों तथा रिसोट्र्स में 31 दिसम्बर की रात के कार्यक्रमों में एकल आदमियों को प्रवेश नहीं मिलेगा और युगल को ही एंट्री दी जाएगी।इसके पीछे होटल्स व रिसोट्र्स संचालकों की सोच यह है कि कार्यक्रम पूरी तरह से शांत माहौल में संपन्न हो तथा किसी तरह के हुड़दंग आदि के अप्रिय हालात नहीं बनें। कार्यक्रम के दौरान कई जगहों पर बाउंसर्स की व्यवस्था भी की जाती हैं। जहां तक कमरों के किरायों का सवाल है, 31 तारीख को ठहरना बहुत महंगा होने वाला है। बजट श्रेणी की होटलों में भी कमरा 7-8 हजार से कम नहीं मिलेगा। कारण यह है कि न्यू इयर सेलिब्रेशन का अवसर होटलों व रिसोट्र्स संचालकों के लिए बिजनेस का सबसे बड़ा मौका है। इसके मद्देनजर वे खर्च भी बढ़-चढकऱ करते हैं। बाहर से कलाकारों के साथ शेफ ही नहीं खाने-पीने और सजावट का सामान भी मंगवाया जाता है।

फैक्ट फाइल
-10 हजार के करीब हर दिन जैसलमेर आ रहे हैं सैलानी
-250 से अधिक होटलें जैसलमेर में हो रही है संचालित
-50 से अधिक रेस्तरां व रुफ टॉप रेस्टोरेंट्स मौजूद है स्वर्णनगरी में
-40 रिसोट्र्स वर्तमान में संचालित हो रहे है सम क्षेत्र में

मिलेगी सुविधाएं, होगा मनोरंजन
31 दिसम्बर की रात हमेशा की भांति होटलों आदि में मेहमानों को पूर्ण सुविधाएं मिलेगी तथा उनके मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
-अक्षय कुमार पुरोहित, होटल प्रबंधक