11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सोनू का वार्षिकोत्सव मनाया

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सोनू का वार्षिकोत्सव मनाया

2 min read
Google source verification
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सोनू का वार्षिकोत्सव मनाया

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सोनू का वार्षिकोत्सव मनाया

जैसलमेर. जिले के सोनू स्थित केजीबीवी कक्षा 6 से 12 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टेरेसा व्यास व्याख्याता रसायन शास्त्र थी, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य केसरसिंह पीईओ सोनू ने की। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना एवं कस्तूरबा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। उसके बाद छात्राओं ने विभिन्न भावभंगिमाओं में नृत्यए गीत एवं कविताएं प्रदर्शित की। इस अवसर पर केजीबीवी में अध्ययनरत कक्षा12 वी की छात्राओं को विदाई भी दी गई। केजीबीवी सचिव आरती नांगलिया ने वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष में श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पारितोषिक एवम प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टेरेसा ने छात्राओं के कौशल की सराहना की और बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। केजीबीवी के संचालन में योगदान देने के लिए प्रधानाचार्य केसरसिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी एवं दिल्ली में कार्यरत प्रो. डॉ. छगन बलोच के प्रयासों से इसी वर्ष सीमा जागरण मंच, दिल्ली के सहयोग से छात्राओं के शुद्ध पेयजल के लिए डेढ़ लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके लिए होस्टल समिति उनका आभार व्यक्त करती है। उन्होंने वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट किये और छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अध्यापिका विमला, सुलोचना, मोनिका, नरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश, मिश्राराम व्याख्याता ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन केजीबीवी वार्डन सुनीता पालीवाल ने किया।

वार्षिकोत्सव में पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में स्थित शहीद सुखराम विश्रोई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार को आयोजित किया गया। सरपंच शिवरतन गोदारा के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य भगवानाराम विश्रोई की अध्यक्षता, नारायणराम विश्रोई, सतुराम, शंकराराम विश्रोई के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे और ऊंचा मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संचालन नरेश विश्रोई ने किया। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में गोवर्धनराम, धन्नाराम, हरलालराम, रुगाराम, रामनारायण, जीवणराम, रूपाराम, बगङुराम, मांगीलाल आदि उपस्थित रहे।