
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, इन खिलाडियों का को किया सम्मानित
जैसलमेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय जैसलमेर के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता स्थानीय पूनम स्टेडियम में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश हर्ष ने स्काउट गाइड खिलाडिय़ो को पुरस्कृत करते हुए कहा कि शारीरिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास के लिए खेल जरुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लीलाधर बगड़ा ने जिले में खेल प्रतिभाएं अच्छी है, जिला स्तर पर चयन किए गए खिलाड़ी अब संभाग स्तर पर जैसलमेर जिले का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि मुकेश हर्ष ने खिलाडिय़ों को खेल का महत्व बताया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आयोजित कबड्डी में राउमावि मोहनगढ़, वॉलीबॉल में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जैसलमेर, फुटबॉल में राउमावि मोहनगढ़, खो-खो में महाराणा प्रताप, राप्रावि छायण ने जीत हासिल करते हुए छात्र वर्ग की। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर कबड्डी में रामावि बड़ाबाग रही। 400 मीटर दौड़ में अवतारसिंह लाठी, पूजा कंवर व 100 मीटर दौड़ में पूजा कंवर नाचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फैंक में डूंगरसिंह व डाली प्रथम रहे। भाला फेंक में धीर व डाली, ऊंची कूद में कुलदीपसिंह प्राथम रहे। स्काउट सीओ मनमोहन स्वर्णकार ने नगरपरिषद, जिला प्रशासन, भामाशाह गोविन्द भाटिया का आभार जताया। संचालन नरपतसिंह ने किया।
हादसों को निमंत्रण दे रहा बिजली का पोल
मोहनगढ़. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लंबे समय से बिजली का पोल झुका हुआ हैै। विद्युत पोल को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई हैै। इस संबंध में आसपास के निवासियों अली खां, हजुर खां, भागमोहम्मद, रफीक, राजू राम, उगा राम, ओम प्रकाश, रमेश, अकबर खां आदि के अनुसार सरकारी अस्पताल के सामने लोहिया पाड़ा की तरफ आ रहे मार्ग पर निजी विद्यालय के सामने एक बिजली का पोल पिछले कई महीनों से झुका हुआ है। यह पोल बिजली के तारों व एक कमरे सहारे ही खड़ा है।
Published on:
30 Jul 2018 12:23 pm
