
सांकड़ा क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में सो रहे एक युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। सांकड़ा पुलिस के अनुसार भैंसड़ा निवासी महेशकुमार पुत्र सगनाराम भार्गव ने रिपोर्ट पेश की थी कि उसका बड़ा भाई विवेकानंद सेना में कार्यरत है। शनिवार की रात वह, उसका भाई विवेकानंद, महेन्द्रकुमार, चचेरा भाई अनिलकुमार खाना खोकर सो गए। रविवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे उसका भाई विवेकानंद जोर से चिल्लाने लगा तो पास सो रहे सभी जाग गए। उन्होंने देखा कि भैंसड़ा निवासी कुटले खां पुत्र मिश्री खां हाथ में धारदार कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से विवेकानंद पर हमला कर रहा है और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। उनके जागने पर कुटलेखां मौके से भाग गया। विवेकानंद को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लेकर आए। यहां गंभीर हालत होने पर उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। जोधपुर में उसका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। सांकड़ा थानाधिकारी महेश ढाका के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल फतेहसिंह, कांस्टेबल रेखाराम, सवाईसिंह, ओमप्रकाश, मूलदान, भोपालसिंह, डीसीआरबी प्रभारी हेड कांस्टेबल भीमरावसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने हत्या के प्रयास सहित दो प्रकरणों में वांछित आरोपी भैंसड़ा निवासी कुचरेखां उर्फ कुटलेखां पुत्र मिश्रीखां को दस्तयाब कर पूछताछ की और गिरफ्तार किया। आरोपी की ओर से रंजिशवश जानलेवा हमला किया गया। साथ ही अपने घर में सो रही पत्नी पर भी चाकुओं से हमला किया गया। जिसको लेकर पुलिस में दो अलग-अलग मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Published on:
08 Jul 2024 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
