4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द

नाचना. क्षेत्र के बाहला गांव से लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द

जैसलमेर/नाचना. क्षेत्र के बाहला गांव से लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि गंगानगर 365 हेड चक 1 बीडी निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र प्यारेलाल बाहला गांव के पास एक खेत में काश्त करता था। गत तीन अप्रेल से वह लापता था। जिस पर उसके पुत्र राजूराम की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था। सोमवार को बाहला गांव से एक किमी दूर कच्चे रास्ते पर झाडिय़ों में ओमप्रकाश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा देर रात नाचना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन दिन लापता हुए व्यक्ति का मिला शव
नाचना. क्षेत्र के बाहला से 3 दिन पूर्व लापता हुए व्यक्ति का शव सोमवार को बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार सोमवार को बीकानेर जिले के 365 हेड खाजूवाला निवासी राजूराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश बाहला में काश्त करते है। गत 4 अप्रेल से वे लापता है। उनकी तलाश की गई, लेकिन कहीं अता पता नही लगा। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को दोपहर बाद ओमप्रकाश का शव बाहला से एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया। देर रात शव को नाचना अस्पताल लाया गया। यहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।