4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…ताकि तनाव से मुक्त रहे पुलिस के सिपाही,बताए ये तरीके

योग, एक्यूप्रेशर व मेडिटेशन के बताए तरीके... जैसलमेर की पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन
2 min read
Google source verification
jaisalmer

मोबाइल पर परेशान करने के आरोपित को भेजा जेल पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व खेतोलाई गांव में एक महिला ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर उसके ससुर की ओर से पुलिस में रिपोर्ट पेश कर बताया गया था कि जोधपुर जिलांतर्गत भोजासर थानाक्षेत्र के नोखड़ा निवासी नरेश पुत्र मामराज विश्रोई उसकी पुत्रवधू को बार-बार फोन कर परेशान कर रहा ह

जैसलमेर. आज के परिवेश में बहुत अधिक व्यस्त जिन्दगी में मनुष्य चाहकर भी तनाव मुक्त नहीं रह सकता, तनाव किसी ना किसी रूप में मनुष्य पर हावी हो जाता है। जिसमें पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जिसका तनाव से गहरा रिश्ता माना जाता है। तनाव के कारण पुलिस के जवान विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा की पहल पर पुलिस विभाग के जवानों में तनाव कम करने एवं तनाव मुक्त रहने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस लाइन जैसलमेर में कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला में दिल्ली की प्रोफेसर सीमा ठाकुर ने योग, एक्यूप्रेशर एवं मेडिटेशन द्वारा पुलिस के जवानों एवं पुलिस लाइन में चल रहे नेशनल एनसीसी कैडर कोर्स में आए एनसीसी कैडेट्स को तनाव मुक्त रहने के लिए अभ्यास करवाया। उन्होंने तनाव मुक्त रहने के कई तरीके बताए। इस दौरान रिजर्व इंस्पेक्टर पुलिस लाइन जैसलमेर किशनसिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन मैजर जालमसिंह के साथ 100 पुलिस के जवान, एनसीसी केम्प कमाण्डर कर्नल सुदान्सु शर्मा के नेतृत्व में 300 एनसीसी कैडैट्स एवं पुलिस थाना कोतवाली, सदर एवं महिला थाना का पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा। इनके अलावा प्रोफेसर सीमा ठाकुर की सहयोगी किरण भाटी उपस्थित थे।

अवैध डोडा पोस्त मामला...
दो फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
मोहनगढ़. नहरी क्षेत्र में मोहनगढ़ पुलिस ने दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी। मामले की जांच नाचना पुलिस की ओर से की जा रही थी। इसी मामले में मोहनगढ़ पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नाचना पुलिस को सुपुर्द किया गया। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमरसिंह रतनू ने बताया कि मोहनगढ़ पुलिस द्वारा मार्च 2018 में नहरी क्षेत्र की 39 बीडी में अमराराम विश्नोई के मुरब्बे से 15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसके चलते मोहनगढ़ पुलिस द्वारा अमराराम पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी मटोल चक डडु फलोदी हाल निवासी 39 बीडी सरहद बाहला व लाभूराम पुत्र हीराराम जाट निवासी धारासर चौहटन, हाल निवासी 39 बीडी सरहद बाहला को गिरफ्तार कर नाचना पुलिस को सुपुर्द किया गया।