पर्यावरण संरक्षण के लिए मिले पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए बटालियन को कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं। जिसमें 1989 में इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार, 1999-2000 में निसर्ग मित्र पुरस्कार, 2000-2001 में महाराणा उदयसिंह मेवाड़ पुरस्कार, 2002-2003 में महारानी मरुधर कंवर पुरस्कार, 2003 में पर्यावरण संरक्षण एवं मरू विकास विशेष पुरस्कार, 2008, 2009, 2016 में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पर्यावरण प्रदर्शनी ट्रॉफी 2010-11, माई अर्थ माई ड्यूटी जी टीवी अवार्ड 2011, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार 2011, मेहराणगढ़ पहाड़ी पर्यावरण पुरस्कार 2016, बेस्ट झांकी अवार्ड प्रादेशिक सेना दिवस परेड 2016 तथा 2018 में अर्थ केयर अवार्ड प्रदान किया गया।