
जैसलमेर के इस विद्यालय में साइकिलों का किया वितरण
फलसूण्ड. क्षेत्र के राजमथाई गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
व्याख्याता गणपतदान ने बताया कि सरपंच मदनसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य खींवराज माली की अध्यक्षता व अर्जुनराम के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नौ की 19 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच राठौड़ ने बालिका शिक्षा को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
जैसलमेर. जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरियों की रोकथाम के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर के आरोपी को गिरफ्तार कर दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
सदर थानाधिकारी कांतासिंह ढिल्लो के नेतृत्व में टीम गठित कर कांस्टेबल रामप्रताप, नरपतसिंह, मुकेश कुमार व महिला कांस्टेबल शारदा को शामिल किए गए। पुलिस के अनुसार बडोड़ा गांव निवासी भैरुसिंह बाड़मेर से तीन न्यायालय के गिरफ्तारी वांरट है। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी भैरोसिंह ने अमरनगर ढाणी की झाडिय़ों में दो मोटरसाइकिल छिपा रखी है और उन्हें बेचने की फिराक में है। आरोपी भैरुसिंह दो मोटरसाईकिल झाडिय़ों में छुपा रहा था। उसने पूछताछ में एक मोटरसाइकिल थाना पोकरण क्षेत्र से चुराना बताया और दूसरी मोटरसाइकिल देवीकोट इलाके से चोरी करने की कबूली। आरोपी भैरुसिंह के खिलाफ तीन गिरफतारी वारंट न्यायालय बाड़मेर ने जारी कर रखे है और वह लंबे समय से फरार है। उसे बाड़मेर न्यायालय मे पेश किया जाएगा। भैरुसिंह से और भी चोरी की मोटरसाइकिलें का खुलासा होने की संभावना है।
सिखाए आत्मरक्षा के गुर
रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। गौरतलब है कि पुलिस की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते है। इसी के अंतर्गत स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल भूरी चौधरी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य उगमसिंह तंवर ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
29 Aug 2018 06:20 pm
