5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, देखें तस्वीरें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jaipur

- मोहनगढ़ कस्बे में 63 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2018 बालक बालिका 17 व 19 आयु वर्ग का बुधवार विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया।

jaipur

- इस प्रतियोगिता में जिले भर 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित शुभारम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में अंजना मेघवाल जिला प्रमुख, विशिष्ट अतिथि के रूप में मना लाल मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुंनु, दोस्त अली सांवरा सरपंच मोहनगढ़, राधे श्याम गांधी अध्यक्ष व्यापार मंडल व अध्यक्ष राम कृष्ण मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर उपस्थित रहे।

jaipur

- मुख्य अतिथि अंजना मेघवाल द्वारा टीम प्रभारियों से परिचय करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों का साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न टीमों की परेड को सलामी दी गई। वहीं खेल प्रतियोगिता के ध्वज का आरोहण किया गया।

jaipur

- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को प्रारम्भ करने की घोषणा भी मुख्य अतिथि द्वारा की गई। वहीं खिलाड़ियों द्वारा खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रतिज्ञा भी ली। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ ही मनमोहक घूमर नृत्य की सामुहिक प्रस्तुति दी गई।

jaipur

- इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य चांद मोहम्मद द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बराईदीन सांवरा द्वारा किया गया।