आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गेस्ट हाउस में आने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, सैन्य एवं वायुसेना के अधिकारियों के बारे में पाक एजेंट को जानकारी दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 5 साल में सेना की गतिविधियों, परीक्षणों और सैन्य हथियारों की तस्वीरें खींचकर मोबाइल से पाक एजेंट को भेजी थी। साथ ही आरोपी प्रसाद ने दावा किया कि उसे पाक एजेंट से कभी भी रुपए नहीं मिले है। जांच के दौरान भी प्रसाद के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन नहीं पाए गए।