
नलकूप खराब होने से पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
पोकरण. क्षेत्र के अजासर गांव में एक सप्ताह से नलकूप खराब होने के कारण गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व में जलदाय विभाग की ओर से निर्मित नलकूूप से जलापूर्ति की जाती थी। गत कुछ माह पूर्व पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के हेडवक्र्स से भी गांव को जोडकऱ जलापूर्ति शुरू की गइ। जलदाय विभाग का नलकूप गत एक सप्ताह से खराब होने के कारण गांव के सभी जीएलआर व पशुखेलियां खाली पड़ी है। जिससे विशेषकर मवेशी को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण गांव का तालाब व नाडियां भी सूखे पड़े है। लिफ्ट परियोजना के हेडवक्र्स से गांव में ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की दो-तीन दिन में एक बार जलापूर्ति की जाती है, वह भी मात्र एक से डेढ घंटे तक। अपर्याप्त जलापूर्ति के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है तथा नलकूप बंद होने की स्थिति में लम्बे समय से जीएलआर व पशुखेलियां भी सूखे पड़े है। जिससे ग्रामीणों व मवेशी को परेशानी हो रही है।
लाठी. गांव में जलदाय विभाग कार्यालय के आगे स्थित नलकूप संख्या चार गत एक माह से खराब होने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति बंद पड़ी है तथा ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव में स्थित नलकूप संख्या चार से गांव के विभिन्न मोहल्लों तथा खेतोलाइ गांव में जलापूर्ति के लिए टैंकर भरवाए जाते है। गत एक माह से नलकूप खराब होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को महंगे दामों में ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
बंगाली फिल्म में गूंजेगी दीने खां की आवाज
जैसलमेर. जैसलमेर के लोक कलाकार दीने खां ने किशोर कुमार जूनियर नामक बंगाली फिल्म में दो गाने गाए हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म का निर्देशन कौशिक गांगुली ने किया है तथा संगीतकार इंद्रदीप दासगुप्ता हैं। गौरतलब है कि दीने खां इससे पहले श्रेया घोषाल के साथ साल 2016 में ‘जिया बेकरार’ म्यूजिक एलबम में गीत गा चुके हैं। वे संगीत कार्यक्रमों के सिलसिले में यूरोप, दुबई, ऑस्टेऊलिया आदि की यात्रा कर चुके हैं।
Published on:
12 Oct 2018 05:41 pm
