4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीवरेज कार्य के कारण गड्ढ़ों में तब्दील हुई शहर की सडक़ें

बारिश का दौर शुरू, अब आया सीवरेज कार्य याद-समय पर मेंटिनेंस कार्य नहीं करवा पा रहा रूडीप
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

jaisalmer news

जैसलमेर. जैसलमेर मुख्यालय पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरे दस साल देरी से करवाया जा रहा है। अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को राहत मिलना तो दूर, उल्टे उनके लिए आफतों का पहाड़ खड़ा हो गया है। लगभग पूरे शहर की गलियां व सडक़ें इस कार्य की बदौलत गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के मौसम में यह कार्य करवाना जैसलमेर के बाशिंदों की समझ से बाहर है। लाइन बिछाने के बाद सडक़ों व गलियों की मरम्मत करवाने के काम में गुणवत्ता का अभाव साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। आए दिन इन स्थानों पर वाहनों के धंसने के मंजर सामने आ रहे हैं।

हाथोंहाथ करवाना है मरम्मत कार्य
जानकारी के अनुसार सीवरेज लाइन बिछाने के बाद गलियों में दाबडिय़ां लगवानी हो या सडक़ की मरम्मत, यह कार्य रूडीप के जिम्मे ही है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में लाइन बिछाने के बावजूद मरम्मत कार्य अब तक नहीं होने से गलियों में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं और सडक़ों के पत्थर बिखर रहे हैं। अम्बेडकर कॉलोनी जाने वाले मार्ग की दषा इतनी दयनीय है कि आए दिन वहां दुपहिया वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने की आशंका उत्पन्न हो जाती है। कॉलोनी के भीतरी भागों में गलियां अब पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है। इसी तरह के हालात केला पाड़ा, कुम्हार पाड़ा, पटवा हवेली क्षेत्र और उससे लगते गली-मोहल्लों के साथ माहेश्वरी भवन के आगे, दलाला पाड़ा, माली पाड़ा आदि के भी हैं। जैसलमेर में इन दिनों चल रहे पेयजल संकट के दौर में गलियों व सडक़ों की दषा षोचनीय होने के चलते जल परिवहन करने वाले टेऊक्टर व टैक्सियां तक बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं।

इतनी देरी से चल रहा कार्य
जानकारी के अनुसार रूडीप की ओर से जैसलमेर मुख्यालय पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य कायदे से साल 2008-09 तक पूरा होना था, लेकिन वह लेट-लतीफी का शिकार हो गया। सबसे पहले जिस ठेकेदार फर्म ने यह कार्य हाथ में लिया था, वह बाहरी इलाकों में ही कार्य कर पाया। भीतरी क्षेत्र में काम करवाने के लिए रूडीप को संवेदक मिलने में देरी हो गई। वर्तमान में भीतरी भागों में 18 जोन में कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें से करीब 13 जोन में काम पूरा हो गया है।

अगले माह तक पूरा होगा काम
शहर में बचे हुए जोन में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य इन दिनों चल रहा है। बारिश के कारण दिक्कतें आती हैं। उम्मीद है कि यह काम अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
-विजयसिंह यादव, अधिशासी अभियंता, रूडीप, जैसलमेर