5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल परीक्षा के साथ यह भी हुआ इम्तिहान, इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

-खाकी के सख्त पहरे में भावी कांस्टेबलों ने दी परीक्षा-पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में पहुंचे 86 प्रतिशत अभ्यर्थी -एक परीक्षा केन्द्र पर गलत आईडी से प्रवेश की शिकायत
2 min read
Google source verification
Examining of arrangements with police Constable Exam

कांस्टेबल परीक्षा के साथ यह भी हुआ इम्तिहान, इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जैसलमेर. कांस्टेबल परीक्षा के लिए पहले दिन शनिवार को जैसलमेर में स्थापित किए गए चार केंद्रों में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। इस दौरान परीक्षा आम तौर पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रविवार को परीक्षा का दूसरा दौर होगा। शनिवार को पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में कहीं अधिक 86 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। एक परीक्षा केन्द्र पर एक व्यक्ति गलत आईडी के आधार पर परीक्षा देने पहुंचा। इस शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा। इस मामले में अभी तक जांच की जा रही है। इससे पहले जैसलमेर के मिश्रीलाल सांवल महिला कॉलेज, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट पॉल्स स्कूल और गांधी बाल मंदिर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर शनिवार सुबह से पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया। गौरतलब है कि जैसलमेर में कांस्टेबल परीक्षा के 8304 अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित किए गए हैं। परीक्षा दो दिनों के दौरान कुल चार पारियों में आयोजित करवाई जानी है।

कड़ी जांच के बाद प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले उनकी कड़ाई से जांच की। मुख्यालय की ओर से तय किए गए नॉम्र्स के आधार पर वेशभूषा पहने अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया गया, जिन्होंने पांव में जूते पहन रखे थे, उन्हें नंगे पांव भीतर प्रवेश दिया गया। सेंडल और चप्पल पहनकर परीक्षा देने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। परीक्षा लेने पहुंचे वीक्षकों व केंद्र अधीक्षकों को भी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल आदि साथ ले जाने की इजाजत उन्हें भी नहीं दी गई थी।

हर कहीं नजर आए अभ्यर्थी
इससे पहले शुक्रवार शाम से जैसलमेर में बाहरी जिलों से अभ्यर्थियों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। शनिवार को अभ्यर्थियों का जमघट विभिन्न स्थलों पर दिखाई दिया। वे किसी भी छायादार स्थान पर बैठ कर परीक्षा के समय का इंतजार करते नजर आए। इसके साथ ही उनके बीच आपस में परीक्षा को लेकर चर्चाओं का दौर चलता नजर आया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी आपस में प्रश्न पत्र पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

...इधर लोग कोस रहे परीक्षा को
पुलिस मुख्यालय ने जहां परीक्षा को निर्विवाद से संपन्न करवाने के लिए दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद करवाने की कार्रवाई की, इसका खामियाजा आमजनों को खूब उठाना पडऱहा है। हजारों की तादाद में उपभोक्ता शुक्रवार शाम से रविवार सांय तक इंटरनेट बंद रखने के फैसले से व्यथित दिखाई दे रहे हैं।