5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अवलोकन

विधानसभा चुनाव-2018
2 min read
Google source verification
jaisalmer

वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अवलोकन

जैसलमेर. जिले में आगामी विधानसभा चुनाव-2018 के लिए उपयोग में ली जाने वाली वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य बेहतरीन ढंग से जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने वीवीपेट मशीन के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जांच कार्य को पूरी सावधानी के साथ करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त उपनिवेशन मोहनदान रतनू, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान, तहसीलदार पोकरण रामसिंह, उपनिदेशक सांख्यिकी डॉ.बीएल मीना के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी जुगल बोहरा, अमीन खां, कमल श्रीमाली भी उपस्थित थे। उन्होंने भी जांच कार्य की कार्यवाही को देखा तथा संतोष जताय।

तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक
जैसलमेर. जिले में विधानसभा चुनाव-2018 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव को लेकर अब तक की गई आवश्यक तैयारियों के संबंध में रविवार को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ) ओम कसेरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक रखी । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के दौरान चुनाव गतिविधियों के बारे में की गई पूर्व तैयारियों के बारे में बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की।

प्रतिनियुक्ति पर लगाए कार्मिकों को करें कार्यमुक्त, नहीं हो होगी कार्रवाई
जैसलमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिन कार्मिकों को चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है और चुनाव कार्य के लिए गठित किए गए प्रकोष्ठों में लगाया गया है। उन्हें तुरन्त प्रभाव से कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए और संबंधित विभागाध्यक्ष को चुनाव कार्य में उनके विभाग से लगाए गए कार्मिकों को तत्काल ही कार्यमुक्त कर कार्य ग्रहण के लिए पाबंद कराने को कहा है। जिन कार्मिकों की ओर से कार्य ग्रहण में किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है अथवा कार्य ग्रहण नहीं किया जाता हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।