4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री बनने के बाद पहली बार पोकरण में सालेह मोहम्मद ने कहा ऐसा,जानिए पूरी खबर

विकास के लिए ईमानदारी के साथ करेंगे हरसंभव प्रयास : सालेह मोहम्मद-नगरपालिका परिसर में हुआ मंत्री का नागरिक अभिनंदन
2 min read
Google source verification
jaisalmer

मंत्री बनने के बाद पहली बार पोकरण में सालेह मोहम्मद ने कहा ऐसा,जानिए पूरी खबर

पोकरण. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ व जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सालेह मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी के साथ हरसंभव प्रयाास किए जाएंगे। क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो तथा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। मंत्री बनने के बाद पहली बार पोकरण पहुंचे विधायक सालेह मोहम्मद ने स्थानीय नगरपालिका परिसर में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें जो अपार जनसमर्थन, प्यार, मोहब्बत व आशीर्वाद दिया है। जिस पर वे विधानसभा क्षेत्र के सभी जाति, धर्म, वर्ग व समाजों के लोगों के ह्रदय से आभारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पहली बार जैसलमेर जिले के किसी विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाकर उन्हें प्रदेश की सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे क्षेत्र की जनता की ओर से भी आभार व्यक्त करते है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी घोषणाओं व चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है तथा मुख्य सचिव को घोषणा पत्र की प्रति सुपुर्द कर सभी घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने अब तक किसानों की कर्जमाफी, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने, स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता समाप्त कर उनके अनुभव व वरिष्ठता को महत्व देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की ओर से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे तथा प्रदेश की जनता की उम्मीदों के अनुसार उनका विकास किया जाएगा। उन्होंने जगह-जगह हुए अपने स्वागत व नागरिक अभिनंदन के लिए आम मतदाताओं का आभार जताया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया ने साफा पहनाकर, अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई ने शॉल ओढ़ाकर व पंचायत समिति सांकड़ा की प्रधान अमतुल्लाह मेहर, पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर, जैसलमेर के पूर्व सभापति अशोक तंवर, पार्षद नारायण रंगा, रामचंद्र कल्ला, लाखाराम, रतनाराम, प्रेमकुमार, विजय व्यास, शोभा खींची, ताराचंद टावरी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मालाएं पहनाकर मंत्री सालेह मोहम्मद का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल छंगाणी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।