7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में न्याय क्षेत्र के लिए इतनी बैंचों का गठन, 14 जुलाई को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

-जिला मुख्यालय पर 6 व पोकरण मुख्यालय पर 2 बैंचें करेगी लोक अदालत का कार्य -तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 को होगा

2 min read
Google source verification
Formation of 8 banches for jurisdiction in district

जिले में न्याय क्षेत्र के लिए इतनी बैंचों का गठन, 14 जुलाई को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जैसलमेर. लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिले के न्याय क्षेत्र के लिए आठ बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय पर 6 बैंचे और पोकरण मुख्यालय पर 02 बैंचें लोक अदालत का कार्य करेगी। तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाइ को संपूर्ण जिले के प्रकरणों की सुनवाई के लिए किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए शमनीय दाण्डिक अपराध, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम-विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली व पानी के बिल (अशमनीय को छोडकऱ) मामले, मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले (जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लम्बित), अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एंव विनिर्दिष्ट पालना दावे) आदि का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा। डॉ. गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के क्रियान्वयन के लिए न्याय क्षेत्र में कुल 08 बैंचों का गठन किया गया है। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर प्रथम बैंच जिला न्यायालय के लंबित प्रकरणों की सुनवाई के लिए आषुतोष कुमार, जिला एंव सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में, द्वितीय बैंच पारिवारिक न्यायालय के लंबित प्रकरणों की सुनवाई के लिए अनिता शर्मा, न्यायाधीश, परिवारिक न्यायालय की अध्यक्षता में, तृतीय बैंच डॉ. मनोज कुमार सोनी, अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई हेतु चतुर्थ बैंच शरद तंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तथा पंचम बैंच संध्या पूनिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो संबंधित न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की सुनवाई करेगी। इसी प्रकार तालुका मुख्यालय पर बैंच नं. एक डॉ. सूर्यप्रकाश पारीक, अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीष, पोकरण की अध्यक्षता में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं अपर जिला एवं सेषन न्यायालय पोकरण के लम्बित प्रकरणों की सुनवाई करेगी और बैंच नं. दो श्री जितेन्द्र कुमार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांकड़ा, मुख्यालय पोकरण की अध्यक्षता में गठन किया गया है जो न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के लम्बित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेषन स्टेज पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की सुनवाई करेगी।