10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से जला झोंपा व सामान

रामदेवरा. क्षेत्र के छायण गांव में एक झोंपे में लगी आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। छायण निवासी शैतानसिंह पुत्र रूपसिंह के कच्चे झोंपे के ऊपर से विद्युत तारें निकल रही है। अचानक तारों में स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारियों से झोंपे में आग लग गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Goods destroyed by fire in Hush in jaisalmer

आग से जला झोंपा व सामान

जैसलमेर/रामदेवरा. क्षेत्र के छायण गांव में एक झोंपे में लगी आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। छायण निवासी शैतानसिंह पुत्र रूपसिंह के कच्चे झोंपे के ऊपर से विद्युत तारें निकल रही है। अचानक तारों में स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारियों से झोंपे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आस पड़ौस से ग्रामीण एकत्र हुए तथा दो घंटे की मशक्कत कर पानी व रेत डालकर आग पर काबू किया। आग से झोंपा व उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

सीमाजन कल्याण समिति तहसील म्याजलार की बैठक संपन्न
जैसलमेर. सीमाजन कल्याण समिति तहसील म्याजलार की बैठक अध्यक्ष हरिसिंह सोढा मीठड़ाऊ की अध्यक्षता में म्याजलार में सम्पन हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह खुहड़ी उपस्थित रहे। बैठक के अवसर पर नवरात्रि में शस्त्र पूजन कार्यक्रम के लिए टीमों का गठन कर हर गांव तक जाकर कार्यक्रम सम्पन्न करने जिम्मेदारी दी गई। आगामी 25 अक्टूबर को खेलकूद प्रतियोगिता म्याजलार में व बॉलीबाल प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय किया गया है। 1 दिसम्बर को तहसील सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। म्याजलार में प्रत्येक पूर्णिमा को सुबह प्रभातफेरी निकालने का निर्णय लिया गया। तहसील में नव दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें तनेसिंह खुहड़ी को तहसील कार्यकारिणी सदस्य तथा शक्ति केंद्र खुहड़ी की जिमेदारी हाथी सिंह खुहड़ी को दी गई। आगामी तहसील बैठक 3 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। बैठक में तहसील कार्यकारिणी के ओंकार सिंह म्याजलार, धर्मेंद्र सेठ, राजेन्द्र सेठ, जेठूसिंह, तनसिंह खुहड़ी, भोमसिंह नोहडिय़ाला, भोजराम, हाथीसिंह खुहड़ी, शक्तिसिंह पोछीना की उपस्थिति रही। तहसील मंत्री ओंकार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।