
jaisalmer news
जैसलमेर . शहर से मृत गोवंश के साथ क्रूरता को लेकर बुधवार रात युवाओं का गुस्सा भडक़ गया। यहां सफाई कार्मिक मृत गोवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीट कर ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं समेत कई स्थानीय युवा मौके पर पहुंच गए।
टे्रक्टर रुकवाया, हंगामा किया
मृत गाय को ट्रेक्टर के पीछे बांध कर उसे घसीट कर ले जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के विभाग संयोजक लालूसिंह सोढ़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डेडानसर मार्ग स्थित महिला कॉलेज के आगे ट्रैक्टर रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं व अन्य युवाओं को देखकर ट्रैक्टर पर बैठे दो जने वहां से फरार हो गए। विरोध कर रहे लोगों ने मौके पर पुलिस और नगरपरिषद के कार्मिकों को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में वहां नगरपरिषद की जेसीबी बुलाई गई तथा मृत गाय को ट्रेक्टर ट्रोली में रखवाकर उसे भिजवाया गया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी घटित हुई है। गोवंश के साथ कू्ररता से बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत की जा रही है। जिसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लालूसिंह सोढ़ा ने चेतावनी दी कि नगरपरिषद ने इस संबंध में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई तो बजरंग दल व विहिप की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में महेश शर्मा, राकेश जोशी, शम्भूसिंह, अंशुल व्यास, विकास केवलिया, आकाश ओझा, अविनाश पुरोहित आदि शामिल थे।
तारबंदी तोडऩे पर पाबंद करने की मांग
पोकरण. ग्राम पंचायत राजमथाई के सरपंच मदनसिंह राठौड़ ने पुलिस चौकी राजमथाई में एक रिपोर्ट पेश कर तालाब की तारबंदी तोडऩे वालों को पाबंद करने की मांग की है। सरपंच राठौड़ ने रिपोर्ट में बताया कि राजमथाई गांव में स्थित तालाब की तारबंदी बार-बार तोड़ी जा रही है। उन्होंने तालाब के पास आबाद ढाणियों के निवासियों को सरकारी सम्पत्ति नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए पाबंद करने की मांग की है।
Published on:
20 Jul 2018 12:26 pm
