
सांकड़ा क्षेत्र के सनावड़ा गांव में सोमवार को दोपहर एक जने का नाक काट देने व दूसरे व्यक्ति के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थानाक्षेत्र के छुट्टो की ढाणी निवासी आदमखां (35) पुत्र सरादीन खां सनावड़ा स्थित सौर ऊर्जा कंपनी में मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार को दोपहर दो बजे आदमखां अपने एक साथी देचू के कलाऊ निवासी दोसेखां (42) पुत्र खमीसेखां के साथ भोजन करने के लिए कंपनी गेट से बाहर निकला। इस दौरान दो बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए 10-12 जनों ने पारिवारिक विवाद को लेकर आदमखां को घेरकर उसका नाक काट दिया। बीच बचाव करने गए दोसेखां के सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को सांकड़ा के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर किया गया।आरोपियों की तलाशघटना की सूचना पर थानाधिकारी महादेव गोदारा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़ ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
27 May 2024 08:31 pm
Published on:
27 May 2024 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
