4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कस्बे के वार्ड संख्या 16 में विधायक मद से निर्मित प्रजापत समाज सामुदायिक भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया।
2 min read
Google source verification
Inaugurated the community hall in pokaran

सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

पोकरण.कस्बे के वार्ड संख्या 16 में विधायक मद से निर्मित प्रजापत समाज सामुदायिक भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष खेताराम माली, पार्षद लाखाराम प्रजापत, पूर्व पार्षद पुखराज बिस्सा, अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में सामुदायिक भवन का फीता काटकर व पट्टिका अनावरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राठौड़ ने समाज के लोगों से समाज के भवन में शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा व समाजसेवा से संबंधित सार्वजनिक गतिविधियों का आयोजन करने व समाज के चहुमुखी विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गुचिया, पार्षद माली, प्रजापत ने अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रजापत समाज के विकास को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिशासी अधिकारी विश्रोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण प्रजापत ने किया। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में विधायक मद से निर्मित प्रजापत समाज सामुदायिक भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया।

गणना का कार्य शुरू
जैसलमेर. शाकद्वीपीय मघ भोजक ब्राह्मण समाज की जनगणना वर्ष 2018 कार्य का सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए समाज के युवावर्ग के 6 सदस्यों को जिमेदारी दी गई है। शीघ्र ही समाज के सदस्यों से फॉर्म भरवाने का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 जून 2018 रखी गई है। समाज के चुनाव अधिकारी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि पहले चरण में समाज की जनगणना करवायी जाएगी। उसके बाद दूसरे चरण में समाज के चुनाव संपन्न कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

समारोह में भागीदारी को लेकर किया जनसंपर्क
जैसलमेर. जिला भील समाज विकास समिति के नेताओं ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा जिलास्तरीय भील समाज जन प्रतिनिधि व प्रतिभा सम्मान समारोह में भागीदारी को लेकर जनसंपर्क किया। शेराराम भील, सिंधानिया, देवीलाल भील, फूसाराम, कानाराम, आदि ने दरबारी का गांव, चुनाराम की ढाणी, डाबला, शहरी क्षेत्र, बडा़ बाग, अमरसागर, मूलसागर, माणपिया आदि गांवों में जनसंपर्क किया।