
राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर बेमियादी असहयोग आंदोलन शुरू
पोकरण. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर पंचायत समिति सांकड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बेमियादी असहयोग आंदोलन शुरू किया है। विकास अधिकारी सहित सभी कार्मिकों ने पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष गुलाबसिंह तंवर ने बताया कि परिषद के आह्वान पर पदोन्नति, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर सामुहिक अवकाश लेकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक धरना व बेमियादी असहयोग आंदोलन जारी रहेग। विकास अधिकारी नारायण सुथार सहित पंचायत प्रसार अधिकारी हरिसिंह, विष्णुदयाल बोहरा, जुगल जोशी, भागीरथ, उदाराम व ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को धरना देकर विरोध जताया।
जैसलमेर. राजस्थान विद्युत संयुक्त कर्मचारी एकता मंच जैसलमेर के बैनर तले विद्युत निगम के कर्मचारी 17 सितम्बर से बेमियादी अवकाश पर रहेंगे। वे जयपुर में महापड़ाव डालेंगें। मंच की ओर से अवकाश पर रहने वाले 295 कर्मचारियों की सूची शुक्रवार को जिला कलेक्टर जैसलमेर व अधीक्षण अभियंता जैसलमेर को सौंपी गई । राजस्थान विद्युत संयुक्त कर्मचारी एकता मंच शाखा जैसलमेर के सोहनलाल, शिवराज यादव, प्रेमाराम चौधरी, राजेंद्र कुमार सैनी, राहुल गर्ग, हरिराम चौधरी, राजेंद्र रंगा, देरावर, मंगल, चूनेश धनदेव, उदाराम जगदीश राम, धनपुरी गोस्वामी, जगदीश कुमार, अमृतलाल, रतनलाल सहित कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अवकाश की सूचना सौंपी ।
तीनों पंचायत समितियों में दिया धरना
जैसलमेर. राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद जयपुर प्रदेश के आह्वान पर आन्दोलन के पंचम चरण में आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले की तीनों पंचायत समितियों में धरना प्रदर्शन किया गया। जैसलमेर पंचायत समिति मे पीइओ संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मंगल एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला महमंत्री भंवरलाल गर्ग के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी पीइओ एवं वीडियो सामूहिक अवकाश पर रहे। सम पंचायत समिति के गणपतलाल बोरावट, पीईओ संघ अध्यक्ष भंवरलाल गर्ग ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की वार्ता सरकार के साथ चल रही है। जिले की तीनों पंचायत समितियों में सभी पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सभी सामूहिक अवकाश पर रहे सभी काम-काज ठप रहे।
Published on:
15 Sept 2018 05:45 pm
