6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भा’दवा मेला 2018: पदयात्रियों की सेवा के लिए आगे आई संस्थाएं

बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय मेले से पूर्व ही इन दिनों श्रद्धालुओं व पदयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से पोकरण-जोधपुर, पोकरण-फलसूण्ड व पोकरण-रामदेवरा मार्ग पदयात्रियों से अटे पड़े है।

2 min read
Google source verification
jaisalmer

भा'दवा मेला 2018: पदयात्रियों की सेवा के लिए आगे आई संस्थाएं

पोकरण. बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय मेले से पूर्व ही इन दिनों श्रद्धालुओं व पदयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से पोकरण-जोधपुर, पोकरण-फलसूण्ड व पोकरण-रामदेवरा मार्ग पदयात्रियों से अटे पड़े है। इसके अलावा पोकरण-जोधपुर, पोकरण-फलसूण्ड व पोकरण-रामदेवरा मार्ग पर जगह-जगह पर रामरसोड़े व सेवा कैम्प लगे हुए है। यहां बैठे समाजसेवी श्रद्धालुओं को मान मनुहार कर खाना खिला रहे है, तो कोई मालिश, मरहम पट्टी कर उनका उपचार कर रहा है।
कैम्प लगाकर कर रहे है सेवा
कस्बे के मुख्य मार्गों पर जहां पर भी रामरसोड़े लगे हुए है, उसके साथ ही लोगों की ओर से सेवा कैम्प भी लगाए गए है। विभिन्न सडक़ मार्गों पर स्थानीय लोगों के अलावा विशेष रूप से गुजरात की स्वयंसेवी संस्थाओं तथा तेलंगाना के प्रवासी राजस्थानियों की ओर से रामरसोड़े, भण्डारे व सेवा कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। रामदेवरा रोड पर गत एक सप्ताह से बाबा रामदेव सेवा समिति डीसा की ओर से विशाल पांडाल लगाकर जातरुओं की सेवा की जा रही है। यहां उन्हें नि:शुल्क सुबह नाश्ता, दोपहर में भोजन, अपराह्न बाद चाय व रात्रि में भोजन करवाया जा रहा है। इसी प्रकार जोधपुर रोड पर संत लिखमीदास माली सेवा समिति व जय श्री बाबा रामदेव संघ बेगम बाजार हैदराबाद तेलंगाना की ओर से गत एक सप्ताह से भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।

30 से अधिक लगाए सीसीटीवी कैमरे
रामदेवरा. मेला प्रशासन की ओर से गांव में भीड़ भाड़ भरे स्थलों पर 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। गौरतलब है कि मेले के दौरान गांव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शनों के लिए आ रहे है। इस दौरान प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए मेला प्रशासन की ओर से 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिनका कंट्रोल रूप मेलाधिकारी कार्यालय में स्थापित किया गया है। यहां अधिकारियों की ओर से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।