4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमांत मुख्यालय राजस्थान के निशानेबाजों ने लहराया परचम

- पांचदिनी अंतर सीमान्त बटालियन सपोर्ट वेपन प्रतियोगिता संपन्न
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सीमांत मुख्यालय राजस्थान के निशानेबाजों ने लहराया परचम

जैसलमेर. जिले की किशनगढ़ फिल्ड फायरिंग रेंज में सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर सीमांत बटालियन सपोर्ट वेपन प्रतियोगिता के समापन की घोषणा सीसुब के महानिरीक्षक अनिल पालीवाल ने की। इस प्रतियोगिता में 11 सीमान्त मुख्यालयों ने हिस्सा लिया और अपने सपोर्ट वेपन 81 एमएम मोर्टर और मिडियम मशीनगन से टारगेट को भेद कर युद्ध कौशल का परिचय दिया। 81 एमएम मोर्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमान्त मुख्यालय राजस्थान, द्वितीय सीमान्त मुख्यालय साऊथ बंगाल, तृतीय स्थान सीमान्त मुख्यालय गुजरात व मिडियम मशीनगन प्रतियोगिता में प्रथम सीमान्त मुख्यालय पंजाब, द्वितीय स्थान सीमान्त मुख्यालय राजस्थान ने प्राप्त किया। पूरी प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान सीमान्त मुख्यालय राजस्थान ने प्राप्त किया। महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बल में सपोर्ट वेपन की बहुत अहमियत होती है तथा इस तरह की प्रतियोगिता जवानों के युद्ध कौशल एवं निपुणता को निखारती है। दोनों श्रेणी में सभी विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। वे खेल गांव में अयोजित बड़े खाने में शामिल हुए और जवानों से मिले।
ये थे उपस्थित
इस मौके पर सीमांत मुख्यालय में पदस्थापित उप महानिरीक्षक के एस राजावत और मदन सिंह राठौड़ उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) मुकेश कुमार सिहं, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) राजेश कुमार, कमान्डेन्ट संजय शर्मा तथा विभिन्न वाहिनियों के कमान्डेन्ट एंव अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

आय दोगुनी करने के लिए किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
जैसलमेर. कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर व भारतीय कृषि कौशल विकास परिषद नई दिल्ली की ओर से किसानों की आय मे वृद्धि करने के लिए पशुपालन और मशरूम उत्पादन के लिए 25 दिवसीय प्रशिक्षण 4 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षणों का उद्धेश्य किसानों की दक्षता मे सुधार करना और कृषि क्षेत्र मे नवीन तकनीकी आयामो को अपनाते हुए किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ साथ डेयरी व मशरूम उत्पादन व्यवसाय को बढ़ावा देना है। प्रत्येक प्रशिक्षण में 20-20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षणों मे भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 3 फरवरी तक कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर में पंजीकरण करवा सकेंगे।