
मृतका हरिया चौधरी (पत्रिका फोटो)
मोहनगढ़ (जैसलमेर): जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में गत शनिवार रात हुए सड़क हादसे में कार में सवार एएनएम की मौत हो गई और उनका पति भी घायल हो गया।
बता दें कि हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली में कार के पीछे से घुस जाने के कारण घटित हुआ। कार में एएनएम की 7 वर्षीया बेटी सुरक्षित है।
जिले के मोहनगढ़ निवासी हरिया चौधरी (42) सांखला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। शनिवार रात वह पति गैनाराम (45) और 7 साल की बेटी के साथ बाड़मेर के बाटाडू गांव से लौट रही थीं।
बताया जाता है कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के खड़ी थी। कार चला रहे गैनाराम को संभवतः अंधेरे में ट्रॉली नहीं दिखी और कार उससे जा भिड़ी। हादसा शनिवार को देवा-हड्डा चौराहा के पास शनिवार रात को घटित हुआ।
हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एएनएम का पूरा परिवार उसमें फंस गया। वाहनों के टकराने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और 20 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने कार के हिस्सों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में पिछली सीट पर बैठी एएनएम की 7 साल की मासूम बेटी बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई।
सूचना मिलने पर मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरिया चौधरी को मृत घोषित कर दिया। पति गैनाराम का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी मिलने पर सीएमएचओ डॉ. आरके पालीवाल और बीसीएमओ डॉ. नारायणराम भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।
Updated on:
04 May 2026 08:01 am
Published on:
03 May 2026 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
