5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरुरी खबर : जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

रिजर्व बैंक ने जारी की जनवरी महीने में बैंक की छुट्टियों की सूची...जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक..

2 min read
Google source verification
bank.jpg

भोपाल. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने जनवरी 2022 माह के लिए बैंक की छुट्टियों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार, जनवरी 2022 के माह में मध्य प्रदेश समेत देश के अलग अलग राज्यों के हिसाब से सभी निजी और सरकारी बैंकों की कुल 16 दिन छुट्टी रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम हो तो आप इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने कार्यों को निपटाएं।

वहीं, बैंक बंद रहने से एटीएम, अकाउंट और चेकबुक संबंधित बड़े स्तर पर प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि आरबीआई के अनुसार, डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था में किसी तरह का विलंब या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश की दिक्कत जरूर आ सकती है। लेकि, ये भी कहीं कहीं ही संभव होगा। यानी अगर किसी एक एटीएम मशीन से आपकी जरूरत के अनुरूप राशि न निकले तो आप किसी अन्य एटीएम से ट्रांसेक्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मौत के बाद भी दूसरे की जिंदगी रोशन कर गया तीन साल का अयांश

बता दें कि, आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, जनवरी माह की 1, 4, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 22, 26 और 31 जनवरी को बैंकों की छुट्टी रहेगी। RBI द्वारा जारी दिशा-निर्देश अनुसार, इस दौरान देश में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंक, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय बैंक निर्दिष्ट तिथियों पर बंद रहेंगे। हालांकि, हर राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग निर्धारित होती हैं। हालांकि, कुछ दिन जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर), क्रिसमस दिवस (25 दिसंबर) आदि ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पूरे भारत की बैंकों के लिए प्रभावी किया जाता है।


यह भी पढ़ें- धूमधाम से करनी है बेटी की शादी तो जान लें ये स्कीम, 7 साल में मिलेगा 50 लाख का फंड

RBI द्वारा जारी सूची के अनुसार आपके शहर में जनवरी 2022 में इस दिन बंद रहेगा बैंक

-1 जनवरी 2022 : नया साल (पूरे भारत के बैंक बंद)
-4 जनवरी 2022 : लोसूंग (सिक्किम)
-8 जनवरी 2022 : दूसरा शनिवार (पूरे भारत के बैंक बंद)
-11 जनवरी 2022 : मिशनरी दिवस (मिजोरम)
-12 जनवरी 2022 : स्वामी विवेकानंद जन्मदिन (पूरे भारत के बैंक बंद)
-14 जनवरी 2022 : मकर संक्रांति/पोंगल (मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में)
-15 जनवरी 2022 : उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)
-18 जनवरी 2022 : थाई पूसम (चेन्नई)
-22 जनवरी 2022 : चौथा शनिवार (पूरे भारत के बैंक बंद)
-26 जनवरी 2022 : गणतंत्र दिवस (पूरे भारत के बैंक बंद)
-31 जनवरी 2022 : मी-डैम-मी-फी (असम)

इसके अलावा जनवरी महीने में 5 रविवार हैं और इन दिनों भी बैंक बंद रहेंगे। इन सभी छुट्टियों को मिलाकर जनवरी 2022 में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे।

देखें वीडियो- लात-घूंसों के बीच दुल्हनिया ले गया दूल्हा