4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने से ज्यादा खर्च करना पड़ता है पानी पर

उपखंड के राजस्व ग्राम सांधुवा में भानाराम की ढाणी व शोभाराम की ढाणी, गांव कोडियासर में दर्जियों की ढाणी, टीकमोणियों की ढाणी में ग्रामीणों को हर महीने बड़ी धन राशि पानी पर खर्च करनी पड़ रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

खाने से ज्यादा खर्च करना पड़ता है पानी पर

फतेहगढ़ (जैसलमेर). उपखंड के राजस्व ग्राम सांधुवा में भानाराम की ढाणी व शोभाराम की ढाणी, गांव कोडियासर में दर्जियों की ढाणी, टीकमोणियों की ढाणी में ग्रामीणों को हर महीने बड़ी धन राशि पानी पर खर्च करनी पड़ रही है। कोडियासर में पुराना सरकारी नलकूप खराब हो जाने पर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, जलदाय विभाग व तहसीलदार को ज्ञापन देने पर विभाग की ओर से दूसरा नलकूप खुदवाया गया है, लेकिन कार्य पूरा होने के छह माह बाद भी अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
डेढ़ वर्ष सूखी पड़ी है सरकारी जीएलआर
गांव के भानाराम की ढाणी में 20 घर, दर्जियों की ढाणी में करीब 50 से 60 घर, शोभाराम की ढाणी में 20 घर है। जलदाय विभाग ने इन घरों के लिए जीएलआर बना रखी है। जीएलआर डेढ़ साल से सूखी पड़ी है। जीएलआर में पक्षियों ने अपने घौंसले बना रखे हैं । ग्रामीणों को 700 रुपए खर्च कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार पानी की समस्या के दौरान स्थानीय लोग अपने पीने का पानी टंकियों से डलवाते हैं।

अधिकारियों को कराया है अवगत
भानाराम की ढाणी में पीने के पानी की समस्या के चलते स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्यास से व्याकुल पशु का का ग्रास बन रहे हैं। अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
. रामूराम नेहरा, ग्रामीण

टैंकर मंगवाना मजबूरी
ढाणी में डेढ़ वर्ष से पानी का संकट गहराया हुआ है। गांव में पानी का टैंकर मंगवाना मजबूरी बना हुआ है, जिसको मंगाने का खर्च 700 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद जीएलआर में अभी तक पानी नहीं आया है।
-बाबूलाल, ग्रामीण कोडियासर