
छह माह से लगा ताला, कैसे हो उपचार!
नाचना. गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पर गत छह माह से ताला लटका होने के कारण यहां आने वाले मरीजों को उपचार को लेकर परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि आयुर्वेद चिकित्सालय में कोई चिकित्सक या कर्मचारी नहीं होने के कारण यहां ताला लटका हुआ है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग को एक ज्ञापन प्रेषित कर यहां चिकित्सक की नियुक्ति करवाने की मांग की है।
उपचार संबंधी सेवाए प्रदान कर करें लाभान्वित
जैसलमेर. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को उप मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. गर्ग ने जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोरों को कांउसलिंग एवं उपचार संबंधी सेवाए प्रदान कर लाभान्वित करने व किशोर-कि शोरी स्वास्थ्य दिवसों का आयोजन करने की बात कही। कार्यशाला में जिला सूचना, शिक्षा एवं संचार समन्वयक उमेश आचार्य ने एनएचएम की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित चिकित्सा संस्थानों पर स्थापित उजाला क्लिीनिक के संचालन, रख - रखाव, वितीय प्रावधानों , आईईसी सामग्री प्रदर्शन, किशोरों की काउन्सलिंग व मासिक रिपोर्टिग के सबंध में बिन्दुवार विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवसों के अवसर पर नुक्कड़ नाटकों का अनिवार्य रूप से आयोजन करने तथा गतिविधियों का समय पर आयोजन कर व्यय विवरण भिजवाने की बात कही । उन्होंने किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवसों पर क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों, एएनएम व आशा सहयोगिनी द्वारा किषोर-किषोरीयों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर जागरूक करने की बात कही।
सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लगाई फटकार
रामदेवरा. गांव में बिगड़ी सफाई व्यवस्था का सहायक मेलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत को फटकार लगाई। गौरतलब है कि गांव में मेला शुरू हो चुका है, लेकिन बिगड़ी सफाई व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के मंगलवार के अंक में रामदेवरा में बिगड़ी सफाई व्यवस्था से बढी परेशानी और बुधवार के अंक में चरमराई सफाई व्यवस्था से श्रद्धालुओं की बढी परेशानी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए गए। समाचार प्रकाशित होने के बाद बुधवार को सहायक मेलाधिकारी व विकास अधिकारी नारायण सुथार ने यहां पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गांव में बिगड़ी सफाई व्यवस्था रोष जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिदिन मोनीटरिंग कर सफाई व्यवस्था सुधारने, सफाई कर्मचारियों की राउण्डवार ड्यूटी लगाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरती है, तो कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 Aug 2018 09:38 am
