7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोहार बस्ती की घटना: घर में घुसे चोरों ने गहने और नगदी उड़ाए

जैसलमेर शहर में चोरों ने एक गरीब परिवार के यहां मौके का फायदा उठा कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर शहर में चोरों ने एक गरीब परिवार के यहां मौके का फायदा उठा कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार शहर की लोहार बस्ती में आम्बाराम लोहार व उनके परिवारजन शुक्रवार रात की बारिश के दौरान पास में स्थित मंदिर परिसर में जाकर सो गए। सुबह उठ कर घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने घर के कमरे के ताले तोड़े और वहां रखे संदूक में 75 तोला चांदी के जेवर व 4000 रुपए की राशि पर से हाथ साफ कर दिया। परिवारजनों की व्यथा देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के दल ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीडि़त परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर गहने व धनराशि दिलाने की मांग की।