5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट और तार चोरी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- सदर पुलिस थाना में कई मामलों में था वांछित
2 min read
Google source verification
jaisalmer

लूट और तार चोरी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर. जिले के सदर पुलिस थाना ने लूट और तार चोरी के फरार मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। जिले में स्थापित विंडमिल में चोरियों पर अंकुश लगाने एवं चोरियों का पर्दाफाश करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थानाधिकारी कान्तासिंह ढिल्लो के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शैलाराम, उगाराम और कांस्टेबल पपूराम, पाबूराम, उषा यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर श्रवण कुमार पुत्र हरदासराम मेघवाल निवासी रतरेडी जिला बाड़मेर को रतरेड़ी से गिरफ्तार किया। श्रवण कुमार के खिलाफ पूर्व में 16 मुकदमें दर्ज हैं तथा वह पुलिस थाना गिराब का हिस्ट्रीशीटर है। उसने अब तक सदर थाना क्षेत्र में तीन वारदातें करना स्वीकारा है। पुलिस के अनुसार वह और भी चोरी की कई वारदातों में शरीक हो सकता है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रवण कुमार पूर्व में पुलिस थाना झिनझिनियाली के हिस्ट्रीशीटर गोरधनसिंह की गैंग का सदस्य रहा है। बाद में श्रवण कुमार, हिन्दूसिंह, चैनाराम अलग होकर बाड़मेर व जैसलमेर में चोरी की वारदातें करने लगे। गौरतलब है कि श्रवण कुमार गुजरात के भुज क्षेत्र में वर्ष 2016 के लूट के मामले में फरार चल रहा है। इसी तरह से वह हरियाणा में हुई वारदात में शामिल भी रहा है। वह कई न्यायालयों व थानों में वांछित है।

मसूरिया व राजमथाई फीडर का आगाज
पोकरण. क्षेत्र के राजमथाई गांव में पीपीपी मोड के आधार पर निजी कंपनी की ओर से निर्माण करवाकर संचालित किए जा रहे 132 केवी जीएसएस से शुक्रवार को क्षेत्र के दो 33 केवी जीएसएस जोडकऱ विद्युत आपूर्ति का कार्य शुरू किया गया। भणियाणा डिस्कॉम के सहायक अभियंता रमेश बारूपाल ने बताया कि पीपीपी मोड पर राजमथाई गांव में थार पॉवर लिमिटेड कंपनी की ओर से 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया गया है। इस जीएसएस से शुक्रवार को राजमथाई व मसूरिया 33 केवी जीएसएस शुरू कर दोनों फीडर से किसानों को विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। उन्होंने बताया कि इन दोनों फीडर पर विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से क्षेत्र के तीन हजार से अधिक किसानों को पूरी गुणवत्ता के साथ विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। कनिष्ठ अभियंता धर्मेन्द्र मीणा ने बताया कि पूर्व में इन फीडर से जुड़े किसानों को भीखोड़ाई, बांधेवा, हाजी की ढाणी से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। अब दोनों फीडर चालू हो जाने से भीखोड़ाई, बांधेवा, हाजी की ढाणी पर भी विद्युत भार कम हो जाने से उससे जुड़े गांवों व ढाणियों में विद्युत वॉल्टेज में सुधार हुआ है।