16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में फिर गूंजेगी शहनाइयां: तीसरी बार आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह, जानें इस बार क्या होगा खास?

जैसलमेर जिले में तीसरी बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारे, एकता और सहयोग का संदेश फैलाना है। महिला मंडल हल्दी, मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा है।

2 min read
Google source verification
Jaisalmer Mass Marriage Ceremony

Jaisalmer Mass Marriage Ceremony (Photo-AI)

Jaisalmer Mass Marriage Ceremony: जैसलमेर में सेवा भारती समिति की ओर से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह-2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार तीसरी बार हो रहा है और समाज में इसे लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

समिति का उद्देश्य समाज में सहयोग, संस्कार और सामूहिकता का संदेश देना है। समिति के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाह समारोह की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन पूरी तरह भव्य रहेगा और समाज के सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे

समारोह से पूर्व 18 फरवरी को महिला मंडल द्वारा हल्दी, मेहंदी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहमंत्री जमना पुरोहित ने बताया कि महिला मंडल की कार्यकर्ता दुल्हनों के शृंगार, मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी लगन से जुटी हैं।

अध्यक्ष मुकेश नागौरी ने कहा कि यह आयोजन समाज की सामूहिक शक्ति और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वे इस समारोह में शामिल होकर भाईचारे का संदेश फैलाएं। कोषाध्यक्ष मनोज गोपा ने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह का अवसर नहीं होगा, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देगा।

विवाह के आमंत्रण पत्र तैयार

आयोजन समिति ने सामूहिक विवाह के आमंत्रण पत्र तैयार किए हैं। समिति के कार्यालय प्रमुख बृजवल्लभ जगानी और लाभूराम प्रजापत इस कार्य की देखरेख कर रहे हैं। मंत्री मुकेश जोशी, राकेश जोशी, सदस्य ललित सोनी, अमृतलाल भूतड़ा, भीमाराम प्रजापत, गणपत बोरावट, अरविंद आचार्य, हरीश वैष्णव और गेमर सिंह सहित सभी कार्यकर्ता पत्रिका वितरण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।