4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की थी हत्या,दोषियों को आजीवन कारावास

हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास - 2012 में पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी पति की हत्या
2 min read
Google source verification
jaisalmer

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की थी हत्या,दोषियों को आजीवन कारावास

पोकरण. गत साढ़े छह वर्ष पूर्व क्षेत्र की डिडाणिया ग्राम पंचायत के जलंधरी की ढाणी में एक व्यक्ति की हत्या कर उसे दफना देने के आरोप में न्यायालय ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश पोकरण के अपर लोक अभियोजक उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि पोकरण पुलिस थानाक्षेत्र के जलंधरी डिडाणिया निवासी रमजानखां पुत्र हकीमखां की हत्या के आरोप में जलंधरी डिडाणिया निवासी मृतक की पत्नी चंदा उर्फ चंदू व उसके प्रेमी बशीरखां पुत्र रायमलखां को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। जिसका प्रकरण अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश पोकरण के न्यायालय में चल रहा था। न्यायाधीश डॉ. सूर्यप्रकाश पारीक ने मामले के सभी गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर रमजानखां की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी चंदा उर्फ चंदू व बशीरखां पुत्र रायमलखां को आजीवन कारावास एवं 30-30 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित करने के आदेश दिए तथा अर्थदण्ड के संदाय में व्यतिक्रम कारित नहीं करने पर दोनों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए। इसी प्रकार सबूत नष्ट करने, घर की चारदीवारी में घुसकर अपराध कारित करने पर अलग-अलग धाराओं में कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। निर्णय के अनुसार सभी मूल सजाएं साथ-साथ चलेगी। परिवादी दीन मोहम्मद की ओर से अधिवक्ता सरवरखां ने पैरवी की।
यह था मामला
गौरतलब है कि जलंधरी की ढाणी डिडाणिया निवासी दीन मोहम्मद पुत्र अहमदखां ने 11 सितम्बर 2012 को पोकरण पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि उसका चचेरा भाई रमजान पुत्र हकीमखां जलंधरी डिडाणिया में निवास करता था। बशीर खां उसके घर में आता जाता था। गत 30 अगस्त 2012 को रात के समय बशीरखां उसके भाई रमजान खां के घर में घुसा। बशीरखां ने चंदा के साथ मिलकर रमजानखां की हत्या कर दी तथा उसके शव को छुपा दिया। दीन मोहम्मद व उसके परिवारजनों ने रमजानखां की तलाश की तथा रमजानखां के पुत्र अब्दुल रहीम को पूछा, तो उसने बताया कि उस रात बशीरखां व उसकी माता चंदा ने उसके पिता रमजानखां को घर के कमरे में ले जाकर कमरा बंद कर दिया, तब वह वहां से भाग गया। चंदा व बशीरखां ने रमजान को मारकर शव को छिपा दिया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान रमजानखां के खेत में कुछ दूरी पर जमीन में गाड़े गए रमजानखां की क्षत विक्षत शव को निकाला तथा बशीरखां व मृतक की पत्नी चंदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।