4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! राहगीर अपनी सुरक्षा खुद ही करें,यहां सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं,जानिए पूरी खबर

-सावधान, राहगीर अपनी सुरक्षा खुद ही करें!-नहीं जल रही रोड लाइटें, राहगीर हो रहे परेशान-वाहनों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही दिक्कतें
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सावधान! राहगीर अपनी सुरक्षा खुद ही करें,यहां सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर /पोकरण. राह में अंधेरे का साम्राज्य, जगह-जगह गड्ढ़े, रात्रि में सडक़ों पर आवारा पशु, ऐसे में सडक़ पार करना खतरे से खाली नहीं। कुछ ऐसे ही हालत है पोकरण के जैसलमेर-जोधपुर मार्ग की। यहां कई दिनों से बंद रोड लाइटों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि नगरपालिका की ओर से वर्षों पूर्व कस्बे के जोधपुर रोड फलसूण्ड तिराहे से जैसलमेर रोड मदरसे तक तथा अंबेडकर सर्किल से फोर्ट रोड तक सौंदयकरण कर डिवाइडर व उन पर सोडियम लाइटें लगाई गई थी। लम्बे समय से इनकी देखरेख नहीं हुई है। जिससे कई विद्युत पोल टूटकर गिर चुके है, कुछ लाइटें टूटी पड़ी है, तो बाकि रोड लाइटें गत कई दिनों से बंद है, जिससे आमजन को यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। जोधपुर-जैसलमेर रोड तथा अंबेडकर सर्किल से फोर्ट रोड तक लगाई गई रोड लाइटें गत कई दिनों से बंद है। ऐसे में पोकरण के मुख्य मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है, वहीं राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विद्युत पोल अब गिरे, कब गिरे!
जैसलमेर रोड से जोधपुर रोड व अंबेडकर सर्किल से फोर्ट रोड तक लगाई गई कई रोड लाइटें खराब पड़ी है। कुछ जगह रोड लाइटें टूट चुकी है, तो कई रोड लाइटें खराब होने के कारण जल नहीं रही है। जिनकी मरम्मत को लेकर नगरपालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार व्यास सर्किल से जैसलमेर रोड पर दो, व्यास सर्किल से फलसूण्ड तिराहे तक चार तथा अंबेडकर सर्किल से फोर्ट रोड तक दो विद्युत पोल टूट चुके है। ऐसे में नगरपालिका का रोड लाइट सिस्टम पूरी तरह से फ्यूज नजर आ रहा है और खामियाजा भोगना पड़ रहा है स्थानीय लोगों, राहगीरों व जोधपुर से जैसलमेर जाने वाले वाहन चालकों को।
राहों में रोड़े भी बने परेशानी
जैसलमेर रोड से जोधपुर रोड तथा अंबेडकर सर्किल से फोर्ट रोड पोकरण के मुख्य मार्ग है। इन मार्गों पर कई रोड़े भी है, जो रात के समय परेशानी का सबब बने रहते है। इन मार्गों पर कई जगह सडक़ क्षतिग्रस्त पड़ी है, तो रही कसर आवारा पशु पूरी कर देते है। क्षतिग्रस्त सडक़ों में वाहनों के असंतुलित हो जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार बीच सडक़ पर बैठे आवारा पशुओं से वाहनों के टकरा जाने से बड़ी दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। रोशनी के अभाव में यहां कोई हादसा हो सकता है।
फैक्ट फाइल-
- 10 वर्ष पूर्व लगाई गई थी रोड लाइटें
- 2 मुख्य मार्गों पर बने है डिवाइडर
- 50 से अधिक लगी है रोड लाइटें दो मार्गों पर
- 6 से अधिक विद्युत पोल पड़े है टूटे
- 10 रोड लाइटें पड़ी है खराब
- 35 रोड लाइटें पड़ी है बंद