5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकदेवता बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर काटा केक, जागरण में दी भजनों की प्रस्तुतियां

पिछम धरा सूं म्हारा पीर जी पधारिया...- जन्मोत्सव पर काटा केक, जागरण में दी भजनों की प्रस्तुतियां
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

लोकदेवता बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर काटा केक, जागरण में दी भजनों की प्रस्तुतियां

जैसलमेर/रामदेवरा. लोकदेवता बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के मौके पर स्थानीय रुणीचा कुंआ पर जागरण का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के मौके पर बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रुणीचा कुंआ पर जागरण का आयोजन किया गया। आधुनिक रूप से बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाते हुए रुणीचा कुंआ पर राव भोमसिंह तंवर ने दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर 11 किलो काजू, बादाम, अखरोट व पंचमेवे से निर्मित केक काटा गया। इस दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से आसमान गूंजायमान हो गया। इसके बाद यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
जागरण में बही सुरों की सरिता
रात्रि 10 बजे बाद जागरण शुरू किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायकों की ओर से रातभर विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। गायकों ने खम्मा-खम्मा रुणीचे रा धणिया..., हेलो म्हारो साम्भलो रुणीचे रा राजा..., पिछम धरा सूं म्हारा पीर जी पधारिया..., लीले घोड़े वाले बाबा थारो भालो भलके..., उगोणी धरती से म्हारो आलम राजा आवे... सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। जागरण में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुवार को सुबह आरती के साथ जागरण संपन्न हुआ।