4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढक़र बने समाज विकास में भागीदार’,प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

-प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
2 min read
Google source verification
Organized Genius Award Ceremony of Kumavat Society in ramdevra

Organized Genius Award Ceremony of Kumavat Society in ramdevra

रामदेवरा. स्थानीय कुमावत समाज धर्मशाला में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर कुमावत समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धर्मशाला के अध्यक्ष किशनलाल गेदर के मुख्य आतिथ्य, वैशाखी मठ जैसलमेर के कमल भारती, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चनणाराम, झूमरलाल, उदाराम, नाथूराम, बीरबलराम, फूसाराम, नारायणराम, मांगीलाल, अनोपाराम के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में एमबीबीएस चयनित नीतेशकुमार, पशु चिकित्सक में चयनित ज्योति, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अमराराम, रावलराम, गीता, निरमा, पूजा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने, समाज के विकास के लिए कार्य करने, कुरीतियों को खत्म करने, नशे की प्रवृति से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बंशीलाल भटिया, लालचंद कुमावत, बगताराम, मांगीलाल, आईदानराम, मदनलाल, मूलाराम, विशाल, ओमप्रकाश, टीकूराम, आसूलाल सहित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उगमाराम कुमावत ने किया। पूर्व सरपंच दौलतराम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुमावत समाज की बैठक, कार्यकारिणी गठित
रामदेवरा. स्थानीय कुमावत समाज धर्मशाला में कुमावत समाज की बैठक आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से किशनलाल गेधर को अध्यक्ष, राजेश चांदोरा को उपाध्यक्ष, बंशीलाल भटिया को कोषाध्यक्ष, देवीलाल व मंगलाव को सचिव, मूलाराम गोयल को मंत्री, बाबूलाल रोपिया को भवन मंत्री, आसूराम बोरावट को सहभवन मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाज के विकास, उत्थान, शिक्षा को बढावा देने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बाल संसद का गठन
बडोड़ा गांव. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रिदवा में शनिवार को बाल सभा में बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी जय प्रकाश विश्नोई ने बताया कि छात्र केसराराम को प्रधानमंत्री, खेताराम को जल मंत्री, कमलसिंह को पोषाहार व्यवस्था मंत्री, छात्रा लीलम को स्वच्छता मंत्री, छात्र भवानी सिंह को प्रार्थना प्रमुख, हेमंत दैया टंकार प्रमुख बनाया गया। प्रधानाध्यापक दीनाराम सुथार ने नवगठित बाल संसद को शपथ दिलाई।