11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

क्षत्रिय युवक संघ स्थानीय शाखा की ओर से स्थानीय राजपूत छात्रावास में युवा मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

युवा मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पोकरण. क्षत्रिय युवक संघ स्थानीय शाखा की ओर से स्थानीय राजपूत छात्रावास में युवा मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सहायक अभियंता गणपतसिंह अवाय, केन्द्रीय प्रभारी रेंवतसिंह पाटोदा, प्रांत प्रमुख अमरसिंह रामेदवरा की देखरेख में आयोजित मार्गदर्शन एवं संंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी महेन्द्रप्रतापसिंह गिराब ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वे भटक जाते है। उन्होंने समाज के प्रशासनिक अधिकारियों, बुद्धिजीवियों से युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढना चाहिए, ताकि उसे अपनी मंजिल मिल सके। उन्होंने अभावों में जिंदगी जीकर सफल व्यक्तियों अब्राहम लिंकन, चर्चिल आदि महापुरुषों के उदाहरण देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने व आगे बढने का आह्वान किया। राजस्व सेवा के अधिकारी दलपतसिंह ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आगे अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन कर डिग्रियां हासिल करने व प्रशासनिक, अभियांत्रिकी, चिकित्सकीय व अन्य उच्च सेवाओं में जाने की बात कही। आरएएस सज्जनसिंह सांकड़ा ने युवाओं को परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से अपने मन में व्याप्त भय, संकोच व झिझक को निकालकर जीवन में कुछ कर गुजरने व आगे बढने की बात कही। राजस्व अधिकारी देरावरसिंह सांकड़ा ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक संघर्षों से गुजरना पड़ता है, लेकिन मंजिल उसी को मिलती है, जो अपने मजबूत हौसलों के साथ आगे बढने का संकल्प रखता है, वही व्यक्ति जीवन में आगे बढता है। पंचायत समिति शेरगढ के विकास अधिकारी भुवनेश्वरसिंह चौहान ने कहा कि वह स्वयं 80 प्रतिशत से अधिक दृष्टिबाधित है, लेकिन उन्होंने मजबूत इरादों व हौसलों के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने शिक्षा व संस्कारों के साथ संघर्ष करने की सलाह दी। संघ के केन्द्रीय प्रभारी पाटोदा ने क्षत्रिय समाज की भावीपीढ़ी व युवाओं से मेहनत के साथ आगे बढकर समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संघ के प्रांत प्रमुख अमरसिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में फलसूण्ड, दांतल, राजमथाई, राजगढ, भैंसड़ा, सांकड़ा, रामदेवरा, छायण, पोकरण शहर के करीब 400 युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संघ के कर्मचारी प्रकोष्ठ के केन्द्रीय प्रभारी करणसिंह, राजेन्द्रसिंह, भींयाड़, भवानीसिंह पीलवा, गणपतसिंह रामसर, गिरधारीसिंह धोलिया, उगमसिंह लूणा, राणीदानसिंह भुट्टो, भगवानसिंह छायण, अणदसिंह फलसूण्ड, खंगारसिंह झलोड़ा, नरपतसिंह राजगढ सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।