14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता क्लिनिक पर जताई आपत्ति, जताया रोष

पोकरण कस्बे के भवानीपुरा के गवारिया बस्ती में स्थित सभाभवन में जनता क्लिनिक शुरू करने को लेकर गुरुवार को विरोध के स्वर मुखर हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
sm

पोकरण कस्बे के भवानीपुरा के गवारिया बस्ती में स्थित सभाभवन में जनता क्लिनिक शुरू करने को लेकर गुरुवार को विरोध के स्वर मुखर हुए। हालांकि समझाइश व जनता क्लिनिक अन्यत्र शुरू करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। कस्बे में जनता क्लिनिक शुरू करने के लिए भवानीपुरा के गवारिया बस्ती में स्थित सभाभवन का नगरपालिका की ओर से चयन किया गया था। इसके लिए नगरपालिका की ओर से गुरुवार को सुबह सभाभवन में मरम्मत व जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होने पर गवारिया समाज के कुछ लोग सभाभवन पहुंचे और जानकारी ली। जब उन्हें पता चला कि यहां जनता क्लिनिक शुरू किया जा रहा है तो उन्होंने रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्रित हो गए। उन्होंने जनता क्लिनिक अन्यत्र शुरू करने की मांग की। सूचना पर नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित व क्षेत्रीय विधायक के निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों से समझाइश की। उन्होंने जनता क्लिनिक के बारे में भी जानकारी दी और बस्तीवासियों के लिए सुविधाजनक बताया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने सभाभवन मरम्मत का कार्य रुकवा दिया और जनता क्लिनिक अन्यत्र शुरू करने का भरोसा दिलाया। जिस के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया।