5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी समय में कम हुए पेट्रोल -डीजल के दाम,बढ़ोतरी पर ऐसे लगे ब्रेक,जानिए पूरी खबर

पेट्रोल-डीजल के भावों पर लगा चुनावी मरहम!-10 फीसदी तक कम हो गए दाम-विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद दामों की बढ़ोतरी पर लगे ब्रेक
2 min read
Google source verification
jaisalmer

चुनावी समय में कम हुए पेट्रोल -डीजल के दाम,बढ़ोतरी पर ऐसे लगे ब्रेक,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. पेट्रोल और डीजल के दामों के लगातार बढ़ते जाने से आहत लोगों के लिए राजस्थान विधानसभा के चुनाव राहत का पैगाम लेकर आए हैं। इस दौरान इन पेट्रोलियम पदार्थों के भाव न केवल स्थिर रहे बल्कि उनमें कमी भी आई। रोजाना बदलने वाले पेट्रोल औरडीजल के भावों में पहले की भांति उतार-चढ़ाव की बजाय उतार ही देखने में आ रहा है। इससे एक बार फिर यह साबित हो रहा है कि बाजार पर आधारित भावों की यह व्यवस्था केंद्रीय सरकार के नियंत्रण में है।पिछले दिनों के दौरान जैसलमेर में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का मानना है कि आगामी 7 दिसम्बर (मतदान दिवस) तक यह सिलसिला बना रहने वाला है।
उच्चतम स्तर तक पहुंचे थे दाम
जानकारी के अनुसार गत माह 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल के भावों में बढ़ोतरी या स्थिरता ही देखने में आ रही थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी थी। आगामी 17 तारीख के बाद भावों में वृद्धि का सिलसिला थम गया और प्रतिदिन निर्धारित होने वाले भाव स्थिर या कम होने शुरू हो गए। एक समय पेट्रोल अपने उच्चतम स्तर 85.13 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया जबकि डीजल के भाव 72.61 रुपए प्रति लीटर हो गया था। ये भाव अब कम होकर बुधवार को क्रमश: 76.12 तथा 72.61 रुपए प्रति लीटर हो गया। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के भावों का निर्धारण बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप करते हुए इसका जिम्मा तेल कंपनियों पर छोड़ दिया है।
पल्ला झाड़ती रही है सरकार
यहां यह जानना दिलचस्प है कि केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधि पेट्रोल व डीजल के भावों में बढ़ोतरी के मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे कंपनियों का अधिकार क्षेत्र बताते रहे हैं। ऐसे में चुनावी समय में पेट्रोल-डीजल के भावों में बढ़ोतरी का सिलसिला कैसे इनके दामों में कटौती के रूप में बदल गया, इसका जवाब शायद वे नहीं दे पाए। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के समय भी पेट्रोल व डीजल के भाव स्थिर बने रहे थे। वहां चुनाव निपटने के बाद भाव पुन:ऊपर उठना शुरू हो गए थे। वैसे, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम अपने न्यूनतम स्तर पर बताए जाते हैं।

यूं रही भावों की चाल
दिन पेट्रोल डीजल
21 नवंबर 78.87, 75.40
22 नवंबर 78.48, 75.11
23 नवंबर 78.10, 74.70
24 नवंबर 77.78, 74.30
25 नवंबर 77.37, 73.84
26.नवंबर 77.03, 73.42
27.नवंबर 76.61, 73.02
28.नवंबर 76.12, 72.61