6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाकाबंदी तोड़ भागी कार का फिल्मी स्टाइल में पीछा, बदमाशों के साथ महिला पुलिसकर्मी को देखकर सभी हैरान

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Police

जैसलमेर। जोधपुर के दो इनामी बदमाशों को बीती रात जैसलमेर में पुलिस ने दबोचा है। पोकरण में नाकाबंदी के दौरान बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा कर बादमाशों को दबोच लिया।


पुलिस टीमों ने छह से सात किलोमीटर तक दोनों का पीछा किया और उसके बाद कार रुकवाई तो पुलिस भी दंग रह गई। कार में दो नामी बदमाशों के साथ में एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई।


महिला पुलिसकर्मी से भी पूछताछ
मामले की जांच कर रही फलसूंड थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट, लूटपाट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त दो बदमाशों की जोधपुर से जैसलमेर में आने की सूचना मिली थी। उसके बाद पोकरण के रास्ते में नाकाबंदी कराई गई। नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाशों का पीछा किया तो वे खेतों में भाग निकले। बाद में ग्रामीणों की मदद से उनको दबोचा। कार से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों को जोधपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कार में बैठी महिला पुलिसकर्मी से भी पूछताछ की जा रही है।


वहीं दूसरी ओर... बदमाशों ने एक युवक की पीट—पीट कर हत्या
जालोर में बदमाशों ने एक युवक की पीट—पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को हाइवे के किनारे फेंक दिया ताकि शव किसी भारी वाहन के नीचे आ जाए और हत्या को हादसे का रुप दिया जा सके। लेकिन हत्यारे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मामले की जांच कर रही चितलवाना थाना पुलिस ने बताया कि रणोदर की शरद में हाईवे पर एक अज्ञात शव मिला। उसके सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। शव के पास से पुलिस को दो लाठियां भी मिली है। वह खून से सनी है। हांलाकि जहां से शव बरामद हुआ है वहां पर संघर्ष के किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। यही कारण है कि पुलिस मान रही है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों लापता हुए युवकों की पड़ताल पुलिस कर रही है।