4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, लगाया जा रहा है पांडाल

आगामी 24 अगस्त को राजस्थान गौरव यात्रा के तहत रामदेवरा में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई है।
2 min read
Google source verification
Preparations for the Chief Minister's visit in ramdevra

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, लगाया जा रहा है पांडाल

रामदेवरा. आगामी 24 अगस्त को राजस्थान गौरव यात्रा के तहत रामदेवरा में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई है। गौरतलब है कि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 24 अगस्त को दोपहर डेढ बजे रामदेवरा आएगी तथा बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर आमसभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर गांव में पोकरण रोड पर पेनोरमा के पास विशाल पांडाल लगाया जा रहा है। यहां पांडाल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार मेला परिसर व आसपास क्षेत्र में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगवाकर सफाई करवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जनसंपर्क
पोकरण. राजस्थान गौरव यात्रा के अंतर्गत 24 अगस्त को रामदेवरा में आयोजित होने वाली आमसभा को लेकर भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की ओर से जनसंपर्क किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष करुणाकंवर ने मंडल अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष समता व्यास, किरणकंवर ने सेवगों की गली, भील बस्ती, कैलाश टैकरी, मालियों का बास, भवानीपुरा, पुरोहितों की गली में जनसंपर्क किया तथा मुख्यमंत्री की सभा में भाग लेने का न्यौता दिया।
सांकड़ा (पोकरण). भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर बैठकें ली। राजस्थान गौरव यात्रा के सांकड़ा मंडल प्रभारी मदनसिंह राठौड़, सहप्रभारी मालमसिंह सनावड़ा, मोतीलाल पुरोहित, नारायणसिंह, अभयसिंह, प्रकाशसिंह, सोहनसिंह, नरपतसिंह, सालमसिंह, जलालराम, दौलतसिंह ने रामदेवरा, बीलिया, सांकड़ा, लखासर, सनावड़ा, लाठी आदि गांवों में बैठकें ली। उन्होंने शक्ति केन्द्र प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों को 24 अगस्त को रामदेवरा में आयोजित आमसभा भाग लेने का आग्रह किया।
लाठी. भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के धोलिया गांव में जनसंपर्क किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष करुणाकंवर, भाजयुमो जिला मंत्री श्रवण पूनिया ने धोलिया गांव में बैठक ली तथा मुख्यमंत्री की सभा में भाग लेने का आग्रह किया। आमसभा को लेकर भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की ओर से जनसंपर्क किया जा रहा है।