4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक,फिर हुआ ऐसा,जानिए पूरी खबर

- टल गया बड़ा हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक,फिर हुआ ऐसा,जानिए पूरी खबर

पोकरण. क्षेत्र के गोमट गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित रेलवे फाटक पर यातायात को रोकने के लिए लगाया गया बेरियर का एक पोल गुरुवार की रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया। गौरतलब है कि गोमट गांव के पास दो रेलवे फाटक है। गुरुवार देर रात्रि यहां से एक रेल के निकलने के दौरान रेलवे फाटक पर बेरियर के पोल बंद किए गए थे। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बेरियर का एक पोल टूट गया। गनीमत रही कि वाहन रेल आने से पूर्व ही पीछे हट गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
11 बजे तक लोहे की चैन लगाकर निकाली रेलें
फाटक का पोल टूटने के बाद एक तरफ के वाहनों को रेल आने के समय रोकना मुश्किल हो गया। ऐसे में कार्मिकों की ओर से लोहे की भारी भरकम चैन लगाकर वाहनों को रोका गया और रास्ता बंद किया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा नहीं हो। 11 बजे बाद रेलवे के कार्मिकों ने यहां पहुंचकर फाटक के पोल को ठीक किया।