5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परेशानियों के बावजूद भी उत्साह से की लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी,84 .57 प्रतिशत हुआ मतदान

जैसाण में जज्बे के साथ दबाया बटन -मतदान के प्रति भारी उत्साह, मतदाताओं ने बढ़-चढकऱ लिया हिस्सा -जैसलमेर क्षेत्र में 82.11 व पोकरण क्षेत्र में 87.39 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
2 min read
Google source verification
jaisalmer

परेशानियों के बावजूद भी उत्साह से की लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी,84 .57 प्रतिशत हुआ मतदान

जैसलमेर.सरहदी जैसलमेर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों जैसलमेर और पोकरण में मतदाताओं ने उत्साह के माहौल में मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। जिले में कुल मतदान 84.57 प्रतिशत रहा। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 82.11 और पोकरण में 87.39 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में हल्की ठंडक के बीच सुबह 8 बजे से सभी 616 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह धीमी गति से मतदान चला। दिन चढ़ते-चढ़ते इसमें तेजी आती गई। बाद में केंद्रों पर लम्बी कतारें देखी गई। जैसलमेर में कुछ केंद्रों पर इवीएम मशीनों में खराबी आने की शिकायत मिलने से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए रुकी रही वहीं पोकरण के एक केंद्र पर विवाद की स्थिति बनी। लाठी में मतदान के बाद दो पक्षों में झड़प होने और दुकानों व वाहनों को आग के हवाले करने, नुकसान पहुंचाने और पथराव करने से एकबारगी माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि शाम तक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मतदान के प्रति मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। महिला मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सशक्त लोकतंत्र के प्रति सहभागिता दिखाई। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रति मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया वहीं सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर लाईन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाता भी सजधज कर एवं अपने नन्हें-मुन्हें बच्चों को गोद में लेकर मतदान करने के लिए कतार में खड़ी रही एवं अपने मत का प्रयोग कर प्रजातांत्रिक अधिकार के प्रति उत्साह दिखाई।

बढ़ता गया मतदान
जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में प्रात: 9 बजे तक 6.52 प्रतिशत, 11 बजे तक 14.20 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 48.16 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 68.26 प्रतिषत मतदान हो चुका था। इसी तरह पोकरण विधानसभा क्षेत्र में प्रात: 9 बजे तक 7.05 प्रतिशत, 11 बजे तक 13.52 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 50.01 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 71.14 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस प्रकार दोपहर 3 बजे तक जिले में 69.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा ने भी मतदान के दिवस मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के साथ ही अन्य मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने से जिले में मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जहां हुई तनातनी, वहां स्थिति को संभाला
जैसलमेर रिटर्निंग अधिकारी विकास राजपुरोहित एवं पोकरण रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार जैन ने संबधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सुचारु रुप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि वे भी मतदान के दिवस मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं अपने कार्यालय में बैठकर मतदान से संबंधित हर पल की सूचना प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी समस्या आई वहां तत्काल कार्यवाही कर सुचारु व्यवस्था कर दी गई। मतदान के दिवस एरिया मजिस्ट्रेट प्रहलाद मीणा, चेतन चौहान, पवन कुमार, सुमन सोनल, निरभाराम, रामजस विश्नोई, दीपाराम, ओमप्रकाष के साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी सतत रुप से क्षेत्र में भ्रमण किया एवं क्षेत्र में कानून एव शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका अदा की। जहां कहीं भी मतदान धीमी गति से होने या किसी प्रकार की तनातनी होने की सूचना मिलते ही तत्काल ही संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर स्थिति को संभाला एवं सुचारु रुप से मतदान करवाया।