Jaisalmer News: जैसलमेर। सरहदी जिले के रामदेवरा गांव के ख्याति प्राप्त बाबा रामदेव के प्रसिद्ध मेले के दौरान मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश की सूचना ने प्रशासन व पुलिस तंत्र में हड़कंप मचा दिया। पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर पत्र मिला है, जिसमें बाबा रामदेव के लिए चढ़ाए जाने वाले एक घोड़े में बम रखने की साजिश का दावा किया गया है।