4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में करवाए गए विकास व निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाए गए निर्माण व विकास कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि राजकीय अस्पताल में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण करवाया गया है।
3 min read
Google source verification
jaisalmer news

jaisalmer news

पोकरण. स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाए गए निर्माण व विकास कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि राजकीय अस्पताल में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा 7.50 लाख रुपए की लागत से इंटरलोकिंग टाईलें लगाकर 10 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी व मोर्चरी का पुनर्निर्माण करवाया गया है।मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.बीएल गर्ग की अध्यक्षता, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश चौधरी, सेवानिवृत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.आरएस चंपावत के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में फीता काटकर व पट्टिका अनावरण कर निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विकास कार्यों की जरूरत
क्षेत्रीय विधायक राठौड़ ने कहा कि अस्पताल सार्वजनिक जगह है। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज अपने उपचार व बेहतर स्वास्थ्य के लिए आते है, लेकिन वर्षों से यहां विकास व निर्माण कार्य नहीं होने से मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों में यहां लाखों रुपए के विकास कार्य करवाए गए, ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल में विकास व निर्माण कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी तथा कार्य करवाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष गुचिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अस्पताल में विकास व निर्माण कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ.मदनलाल माली ने सभी का स्वागत करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। चिकित्सालय प्रभारी डॉ.गर्ग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् दलपतसिंह पूनमनगर ने किया।


कार्मिकों का सम्मान
समारोह के दौरान अस्पताल में भामाशाहों से संपर्क कर 45 बैड उपलब्ध करवाने में सहयोग करने पर मेलनर्स ओमप्रकाश व्यास, सराहनीय कार्य करने पर सांगभारती, मगाराम का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। (का.सं.)

प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा आमजन को राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता- चौधरी
जैसलमेर. जिले के प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी ने जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के साथ ही अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, महानरेगा, मुख्यमंत्री बजट घोषणा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएडीपी, विधायक एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित डी.आर.डी.ए सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि इनसे लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी लोक कल्याणकारी सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य अन्तिम व्यक्ति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर में भारतमाला योजना का कार्य अतिशीघ्र शुरू होने वाला है, इसके जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्तर की यातायात सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जैसलमेर पर्यटन के क्षेत्र में अतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है तथा यहां देश दुनिया के लोग आते है, इसलिए स्वर्ण नगरी की छवि पर्यटन के अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने विषेष कर जैसलमेर नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई तथा स्वच्छता पर फोकस कर कार्य करने के निर्देश दिए। जैसलमेर में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने तथा आवारा पशुओं व श्वानों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने को कहा। प्रभारी मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान तृतीय चरण ग्रामीण एवं द्वितीय चरण शहरी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यकारी एजेन्सी के अधिकारियों को अभियान में जल संरक्षण के कार्यो को पूरी गुणवता के साथ पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे योजनाओं की मॉनेटरिंग कर आमजन को राहत पहुंचाने में कमी नहीं रखें। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को संवेदनषीलता से सुनकर उनका समाधान करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जो आवास पूर्ण हो गए है, उनकी तीसरी किष्त जारी करने एवं वर्ष 2017-18 में स्वीकृत आवासों का निर्माण भी शीघ्र कराने के निर्देश दिए।