4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 किलो पॉलीथिन कैरीबैग किए जब्त

पोकरण. नगरपालिका की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर 60 किलो पॉलीथिन कैरीबैग जब्त किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

60 किलो पॉलीथिन कैरीबैग किए जब्त

जैसलमेर/पोकरण. नगरपालिका की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर 60 किलो पॉलीथिन कैरीबैग जब्त किए गए। अधिशासी अधिकारी सुनीलकुमार बोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पॉलीथिन कैरीबैग पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन दुकानदारों की ओर से पॉलीथिन का उपयोग, भण्डारण व विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन विरोधी अभियान के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता अखाराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश शर्मा, जमादार नेमीचंद, सुरेशकुमार, शंकरलाल की ओर से शुक्रवार को कस्बे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 60 किलो पॉलीथिन कैरीबैग जब्त किए गए। उन्होंने दुकानदारों को पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग, भण्डारण व विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद किया तथा भविष्य में पॉलीथिन पाए जाने पर मामला दर्ज करवाने की चेतावनी दी।

आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मोहनगढ़. नेहड़ाई व सुल्ताना गांवों में संचालित शराब के ठेकों पर शराब के मनमाने दाम वसूलने, रात्रि आठ बजे के बाद शराब की बिक्री करने, आवासीय घरों के पास शराब के ठेकों का संचालन करने, नहरी क्षेत्र में इनके द्वारा अवैध शराब की दुकाने चलाने को लेकर जिला आबकारी अधिकारी को ग्रामीणों ज्ञापन सौंपा है। नेहड़ाई व सुल्ताना के निवासियों दानसिंह, हाथीसिंह, भीमसिंह, स्वरूपसिंह, छगनलाल, जितेन्द्रसिंह, दुर्गसिंह, मनोहरसिंह, लीलूसिंह, प्रागाराम आदि ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नेहड़ाई में आवासीय घरों के पास ठेका आया हुआ है। यहां पर दिन भर शराबियों जमावड़ा बना रहता था। यहां से गुजरने वाली महिलाओं व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा शराब के मनमाने दाम भी वसूलने के साथ साथ रात्रि आठ बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है। सुल्ताना स्थित शराब के ठेके की भी यही स्थिति बनी हुई है।