6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुद्ध का युद्ध – नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाए फेक न्यूज के दुष्परिणाम

राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के तहत शनिवार को मजदूर पाड़ा स्थित सत्यदेव व्यास उच्च प्राथमिक विद्धालय में फेक न्यूज के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

शुद्ध का युद्ध - नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाए फेक न्यूज के दुष्परिणाम

जैसलमेर. राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के तहत शनिवार को मजदूर पाड़ा स्थित सत्यदेव व्यास उच्च प्राथमिक विद्धालय में फेक न्यूज के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को फेक न्यूज को लेकर जागरुक किया। कलाकारों ने सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज व झूूठे संदेशों के बारे में बताया। इस दौरान संवादों और गीतों के माध्यम से फेक न्यूज से होने वाले खतरों के बारे में भी आगाह किया। नाटक के माध्यम से झूठे संदेशों से मॉब लिचिंग, सांप्रदायिक तनाव व किसी के प्रति दुर्भावना रखने जैसी होने वाली घटनाओं की उदाहरण सहित जानकारी दी गई। कलाकारों ने चुनाव के माहौल में फेक न्यूज व झूठे संदेशों का प्रसार अधिक होने की संभावना जताई।
फेक न्यूज को लेकर किया जागरूक
कलाकारों ने गीतों के माध्यम से दर्शकों को फेक न्यूज की पहचान करवाई । इसके बाद संवादों के माध्यम से लोगों को भेड़ चाल में नहीं चलने व फेक न्यूज व गलत संदेशों को सोशल मीडिया के माध्यम से बिना सोचे-समझे आगे शेयर व फोरवर्ड नहीं करने का संदेश दिया। नाटक का मंचन कलाकार अशोक जाम, आकाश सूंडिया, राइना, रोशनी,देवीलाल व योगेश ने किया। नुक्कड़ नाटक देखकर सभी दर्शक उत्साहित नजर आए।
लिया मतदान का संकल्प
नाटक मंचन के बाद सभी कलाकारों व दर्शकों ने अनिवार्य रूप से मतदान करने व ईमानदार, समझदार व जवाबदेह जनप्रतिनिध को वोट करने का संकल्प लिया।