5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमराह’ में दिखाए हुनर, परमाणु नगरी में झलका उत्साह

-स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को वोट देने की ली शपथ राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के तहत योग, प्राणायाम, शपथ सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

'हमराह' में दिखाए हुनर, परमाणु नगरी में झलका उत्साह

पोकरण. पाक सीमा से सटी परमाणु नगरी पोकरण में रविवार की सुबह अन्य सुबह से अलग ही नजर आई। पौ फटते ही यहां के वाशिंदोंं ने सालमसागर मार्ग की ओर रुख किया। इसके बाद शुरू हुआ फन, योग, मनोरंजन एवं रोचक कार्यक्रमों में भागीदारी का दौर। यहां न तो वाहनों का शोर शराबा था, न ही भीड़ की रेलमपेल। इन गतिविधियों के बीच पोकरण के वाशिंदों ने लोकतंत्र में अपना अगाढ़ विश्वास दिखाते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ भी ली।
योग व प्राणायाम करते वृद्ध व प्रौढ़, झूले झूलते बच्चे, कोई हास्य योग कर रहा था, तो कोई अनुलोम विलोम। कुछ ऐसा ही नजारा था सालमसागर मार्ग का। जहां राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के तहत योग, प्राणायाम, शपथ सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सालमसागर तालाब मार्ग पर स्थित हनुमान वाटिका में रविवार को सूर्य की किरणें निकलने से पहले बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां उन्होंने योग, प्राणायाम किया। उनकी ओर से वॉकिंग के साथ हास्य योग, अनुलोम विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम किए गए। यहां नन्हे बच्चे भी पहुंचे। जिन्होंने यहां लगे झूलों व फिसलन का लुत्फ उठाया। साथ ही दौड़ कूद कर सेहत को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर योग शिक्षक हरिवंश व्यास ने योग व प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसी प्रकार इस मौके पर उपस्थित लोगों को सेवानिवृत लेखाधिकारी महेशकुमार राठौड़ ने भयमुक्त होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए योग्य उम्मीदवार को मतदान करने की शपथ दिलाई।
सर्पासन बना आकर्षण का केन्द्र
पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के तहत हरिभाई चौधरी ने सर्पासन किया। इसी प्रकार उन्होंने शीर्षासन कर उससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इस मौके पर मनमोहन गुचिया ने बाह्य अग्निशाह नेवेली क्रिया कर दिखाई और इससे मिटने वाले रोगों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान दिनेश व्यास, प्यारेलाल जोशी, मांगीलाल चाण्डक, दमाराम वर्मा, मुरलीमनोहर पुरोहित, श्रीगोपाल पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, विनोद गहलोत, रमणकांत दवे, अशोक शर्मा, खेतमल माली, कैलाश छंगाणी, चिंटू, सत्यनारायण वर्मा, मोहनलाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।