5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम क्षेत्र से संदिग्ध को दबोचा,आइएसआई के लिए जासूसी करने का संदेह

सरहदी जैसलमेर जिले में आए दिन संदिग्धों की धरपकड़ के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार जिले के सम क्षेत्र के गांगा बस्ती निवासी नवाब खां पुत्र मठार खां को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सम क्षेत्र से संदिग्ध को दबोचा,आइएसआई के लिए जासूसी करने का संदेह

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में आए दिन संदिग्धों की धरपकड़ के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार जिले के सम क्षेत्र के गांगा बस्ती निवासी नवाब खां पुत्र मठार खां को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है सुरक्षा एजेंसियां आरोपी को जयपुर साथ ले गई। जानकारी के अनुसार नवाब खां सम क्षेत्र में जीप चलाने का कार्य करता है। उस पर जासूसी करने का संदेह है। कई महीनों से उस पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी थी। गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच जैसलमेर जिले में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है। जानकारी यह भी सामने आई है कि जयपुर से आई टीम ने उसे फिल्मी अंदाज में दबोचा। वे जीप सफारी के ग्राहक बनकर गए,घूमने के अपना मोबाइल सम में ही छोड़कर गए। नवाब के साथ जैसलमेर आने पर उन्होनें मोबाइल सम में भूल आने की बात कही और उसके परिचित को मोबाइल के साथ बुलाया। नवाब के परिचित के पहुंचने पर उसे जीप सौपकर नवाब के जयपुर साथ ले गए। इस बीच रामगढ़ क्षेत्र के सोनू में गत शनिवार को आर्मी कैम्प के पास से पकड़े गए संदिग्ध फतन खां से रविवार को संयुक्त पूछताछ में उसके द्वारा पाकिस्तान बातचीत करने पर एजेंसियां गंभीर नजर आई। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग के मुताबिक अब तक फतन खां से कोई विशेष आपत्तिजनक जानकारी नहीं मिली है।

जगह-जगह से पकड़े संदिग्ध
जैसलमेर जिले में पुलवामा हमले के बाद से ही सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ चुकी हैं। जिले में पश्चिमी सीमा का सबसे बड़ा हिस्सा है। यही कारण है कि सीमा सुरक्षा बल के साथ पुलिस व अन्य एजेंसियों ने यहां खास चौकसी बरतने पर ध्यान केंद्रित किया। यही कारण रहा कि आमजन भी मुस्तैद हो गए। पिछले अर्से के दौरान जिले के लाठी, मोहनगढ़, जैसलमेर, रामगढ़ आदि थाना क्षेत्रों में करीब 10 जनों को संदेह के आधार पर पकड़वाया गया। बाद में सबसे एजेंसियों ने मिलकर पूछताछ भी की। लाठी थाना क्षेत्र के मामले में तो बस में यात्रा कर रहे संदिग्ध को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। सभी सुरक्ष् ाा बलों के तैनाती स्थल के साथ उनके कार्यालयों आदि के आसपास भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में तनोट से आगे बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रिकालीन कफ्र्यू, एयरपोर्टपर यात्रियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी जैसे कदम भी उठाए गए।