
मरुस्थलीय शहर जैसलमेर की रेत और पत्थर प्रचंड गर्मी से मानो दहक रहे हैं। दो दिन पहले अंधड़ के चलते तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी, उसका मंगलवार को हिसाब साफ हो गया और पारे में करीब 3 डिग्री की एक साथ उछाल के साथ अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सै. तक पहुंच गया। इसके साथ ही रात के पारे में भी बढ़ोतरी का रुख है। यह इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जिसका मतलब है कि दिन में झुलसाने वाली गर्मी रात में भी अब लोगों को चैन लेने नहीं दे रही है। एक दिन पहले अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.3 व 31.8 डिग्री रहा था। मंगलवार को जैसलमेर प्रदेश में बाड़मेर के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर बना। भीषण गर्मी के साथ उमस के दोहरे वार की वजह से लोग दिन भर पसीने में नहाने को विवश नजर आए। गर्मी का सितम इतना ज्यादा है कि पंखों के साथ अब कूलर की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। शहरवासियों के साथ ग्रामीण इलाकों से आने वाले भी भीषण गर्मी के प्रहार को सहन नहीं कर पा रहे हैं। लोग दिन में पेड़ या किसी और छायादार स्थान की तलाश ेमें नजर आते हैंं।
Updated on:
27 May 2025 08:55 pm
Published on:
27 May 2025 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
