5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तो हर समय बनी रहती है हादसे की आशंका

चांधन क्षेत्र के भागू का गांव में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सब-स्टेशन से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

यहां तो हर समय बनी रहती है हादसे की आशंका

चांधन. चांधन क्षेत्र के भागू का गांव में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सब-स्टेशन से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार 33 केवी सब स्टेशन को बने तीन साल से अधिक समय बीत चुका है । सब स्टेशन के चारों ओर न तो चारदीवारी बनाई गई और न ही कर्मचारी आवास गृह बनाया गया है। ऐसे में सब स्टेशन में पशु स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सब स्टेशन आबादी क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक होने के कारण हर समय खेलते हुए बच्चे व मवेशी के करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है । सब स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने के कारण आपूर्ति चालू व बंद करने के लिए ही कर्मचारी आते हैं। अन्य समय में सब स्टेशन पर कोई भी मौजूद नहीं रहता है। विद्युत सप्लाई बीच में ही ट्रिप होने पर घंटों तक बंद पड़ी रहती है। सब स्टेशन से कई कृषि नलकूप एवं गांव-ढाणियों की घरेलू बिजली सुचारू होती है जो कर्मचारी के हर समय गैर मौजूदगी में घंटों तक बंद भी रहती है।

बैठक में हुई गरबा महोत्सव को लेकर चर्चा
जैसलमेर. जैसलमेर में जय मां अम्बे गु्रप की ओर से नवरात्रि में डांडिया-गरबा महोत्सव 2018 के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों को इस संबंध में जिम्मेदारी प्रदान की गई। अध्यक्ष दिनेश वैष्णव ने बताया कि बैठक में सुरेन्द्र रामावत, भूरसिंह जंगा, पार्षद पर्वतसिंह भाटी, लक्ष्मीनारायण, राजन वैष्णव, विशाल, सवाई, गोविन्द, जगदीश, विक्रमसिंह, भानूप्रताप, अमित भाटिया, सूरज राठौड़, ओमप्रकाश, आशीष, राहुल, किशोर, कुलदीप, कपील, रतन, प्रदीप, रणजीत, अमन, सलमान आदि ने भाग लिया।

काल्विन शील्ड प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ट्रायल 7 को
जैसलमेर. जोधपुर में 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय काल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जैसलमेर टीम का चयन ट्रायल 7 अक्टूबर को स्थानीय इंदिरा इंदोर स्टेडियम क्रिकेट मैदान में किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश व्यास ने बताया कि जैसलमेर टीम का चयन ट्रायल शाम 4 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्र सहित निर्धारित समय पर इंदिरा इंदोर स्टेडियम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल कृष्ण गोपाल सोनी, मदनसिंह, विक्रम चूरा व विनर शर्मा की ओर से किया जाएगा।